आपके सितारेः बुधवार, 12 नवम्बर 2025 का राशिफल

12 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 11, 2025 - 23:18
 0
आपके सितारेः बुधवार, 12 नवम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त हो सकता है। शाम के समय रुका हुआ कार्य बनने की संभावना है। व्यावसायिक सहयोगी सलाह और मार्गदर्शन लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक खुशी बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ :- वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से भरपूर सहयोग रहेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे। अचानक किसी काम से दैनिक योजना बदल सकती है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन :- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से चल रही अनबन में सुधार होगा। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। घर के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क :- दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। माता-पिता के सहयोग से पारिवारिक व व्यवसायिक समस्या का समाधान होगा। शाम को प्रियजनों से मेल-मिलाप होगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह :- कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे सतर्क रहना होगा। व्यापारियों को कारोबार में अपेक्षानुसार लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन कोष में वृद्धि होगी। कामकाज की व्यस्तता अधिक रहने से जीवनसाथी को समय न दे पाने की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या :- कानून से जुड़े मामलों में जीत के योग हैं और संपत्ति में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पद व सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में भी सफलता के संकेत हैं। शाम के समय दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6

तुला :- शुभ समाचार से परिवार में प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियां समाप्त होंगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में उत्साह का अनुभव होगा। विदेशी संस्था से साझेदारी के लिए समय अनुकूल रहेगा। अटका हुआ कार्य पूर्ण होकर धन लाभ की संभावना बनेगी।
भाग्यशाली रंग: जरिम, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक :- व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होकर लाभ देंगी। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, अतः असुविधा होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कार्य पर ध्यान देना आवश्यक है, अन्यथा विरोधी गपशप फैला सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

धनु :- नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। कार्यशैली में सुधार से अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3

मकर :- पारिवारिक और आर्थिक मामलों की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। शाम का समय परिजनों के साथ बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ :- मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव संभव है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम और धैर्य से सभी समस्याओं से निजात मिलेगी। भाई-बहनों के विवाह प्रस्ताव प्रबल होंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। संतान के अपनी सलाह पर चलने से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7

मीन :- वैवाहिक जीवन की बाधाएं समाप्त होंगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का योग है। व्यवसाय में निवेश के लिए अभी कुछ समय प्रतीक्षा करें। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभदायक सिद्ध होगा।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-13 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: नवमी रात्रि 11:33 बजे तक, तत्पश्चात दशमी का आरम्भ।
चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र शाम 07:38 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः व्रह्म प्रात: 06:58 बजे तक, उपरांत इंद्र कल प्रात: 06:28 बजे तक, उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:36 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:29 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे हैं।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor