आपके सितारेः शनिवार, 15 नवंबर 2025 का राशिफल
15 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष
पिता और घर के बड़ों से सहयोग व लाभ मिलेगा। भाई–बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे और कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। जोखिम लेकर भी कल लाभ प्राप्त हो सकेगा। उच्च सम्मानित लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। व्यापार–व्यवसाय के विस्तार हेतु किया गया प्रयास सफल रहेगा।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 8
वृषभ
परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में तेजी बनी रहेगी। साझेदारी के कार्य में भी कल भाग्य सहयोग देगा। लव लाइफ में प्रेम व सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होने की संभावना। पिता की सलाह से लाभ प्राप्त हो सकेगा।
भाग्यशाली रंग — भूरा, भाग्यशाली अंक — 11
मिथुन
धर्म–कर्म में रुचि बढ़ेगी। मन में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में लंबे समय से अटकी डील फाइनल होने के संकेत। जीवनसाथी के लिए खरीदारी की संभावना, जिससे प्रेम और तालमेल मजबूत होगा। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर बनेंगे।
भाग्यशाली रंग — धानी, भाग्यशाली अंक — 3
कर्क
कमाई के बेहतर अवसर मिलेंगे। चतुराई और सूझबूझ से स्थिति अनुकूल रखी जा सकेगी। जमा धन में वृद्धि होगी। किसी निवेश योजना से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना। प्रेमी से उपहार प्राप्त हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 9
सिंह
कोई नया कार्य शुरू करने पर सफलता प्राप्त होगी। मन में कई विचार आने से उलझन की स्थिति बन सकती है, संयम आवश्यक। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शत्रु शांत रहने की संभावना।
भाग्यशाली रंग — नारंगी, भाग्यशाली अंक — 1
कन्या
मनोबल ऊंचा रखने की आवश्यकता। धन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। किसी रिश्तेदार को दिया गया धन वापस मिलने की संभावना। छात्रों को शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा। भाई–बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 3
तुला
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ। वाहन, ज्वेलरी और वस्त्र के कारोबार में विशेष लाभ की संभावना। शाम का समय दोस्तों व परिवार के साथ आनंददायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 2
वृश्चिक
नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला पक्ष में हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। किसी मेहमान का आगमन संभव।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ, भाग्यशाली अंक — 1
धनु
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख–शांति बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक। परिवार में मांगलिक प्रसंग संभव। धर्म–कर्म में रुचि बढ़ेगी और शुभ कार्यों में सहभागिता का अवसर। दान–पुण्य के अवसर मिलेंगे, जिसका लाभ भविष्य में अवश्य मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — पीला, भाग्यशाली अंक — 9
मकर
कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां अपेक्षा के विपरीत रह सकती हैं। सहकर्मी या कर्मचारी गलती का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहना आवश्यक। सूझबूझ के बल पर चुनौतियों को पार किया जा सकेगा।
भाग्यशाली रंग — नीला, भाग्यशाली अंक — 3
कुम्भ
सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ और आय वृद्धि के अवसर मिलेंगे। काफी समय से रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। घर के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त करने के प्रयास सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग — कत्थई, भाग्यशाली अंक — 1
मीन
भाई–बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। घर या दुकान खरीदने की योजना पूर्ण हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग — हरा, भाग्यशाली अंक — 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-16 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष।
तिथि: द्वादशी कल तड़के 04:47 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी का आरम्भ।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:11 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः विषकुम्भ प्रातः 06:47 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: द्विपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:39 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:28 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: उत्पन्ना एकादशी पारण, वृश्चिक संक्रांति अपराह्न 01:45 बजे से।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।