आपके सितारेः सोमवार, 17 नवंबर 2025 का राशिफल

17 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 16, 2025 - 22:59
 0
आपके सितारेः सोमवार, 17 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष : किसी वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था को ठीक किया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ : परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार में खूब लाभ मिलने का योग। रात का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीत सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। भाई-बहन की शादी में आ रही रुकावट दूर हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन : कुछ नया कार्य किया जा सकता है। घर की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। किसी काम को जीवनसाथी के दबाव में करना पड़ सकता है। सितारे नई तकनीक सीखने का संकेत दे रहे हैं। बच्चों की सेहत और शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता। किसी को दिया धन वापस पाने के प्रयास में मानसिक तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क : कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म और अध्यात्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। प्रॉपर्टी संबंधी प्लानिंग करने वालों को अच्छी डील मिलने की संभावना। प्रेम संबंध में सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह : कारोबार-व्यापार में उन्नति और कमाई का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रबंधन क्षमता का लाभ। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण संभव। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। पिता से लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या : वाद-विवाद की स्थिति से दूरी बनाए रखें। काम को बेहतर तरीके से करना आवश्यक है, अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। कुछ नए शत्रु और विरोधी सामने आ सकते हैं, सतर्क रहना आवश्यक। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला : ख्वाबों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का अवसर। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। स्वयं के लिए कुछ खरीदारी की जा सकती है। बच्चों की ओर से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक : घर-परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिल रहा है। फंसा हुआ धन मिलने का योग। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को दिया उधार वापस मिल सकता है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु : कोचिंग और शिक्षण कार्यों से जुड़े जातकों को सम्मान और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को किसी पार्टी या उत्सव में भाग लेने का अवसर। काम और कारोबार को लेकर नई योजनाएं बनेंगी और उसमें सफलता भी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर : व्यापार में लेन-देन में सावधानी बरतें, पैसा अटक सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता। वस्त्र और श्रृंगार से जुड़े कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ : पुराने और रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने का योग। शाम को किसी धार्मिक समारोह में भाग लेने का अवसर। मन में शुभ भाव जागृत होंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आलस्य से बचाव आवश्यक। सगे संबंधी की वजह से कुछ तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन : व्यापार के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल। धन लाभ बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य नरम रह सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। तीर्थयात्रा का अवसर भी मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने की योजना में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-18 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: त्रयोदशी प्रातः 07:12 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी का आरम्भ।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र कल प्रातः 07:59 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

योगः आयुष्यमान प्रातः 08:09 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:40 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:27 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक शिवरात्रि।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 07:12 बजे से रात्रि 08:27 बजे तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor