आपके सितारेः मंगलवार, 18 नवंबर 2025 का राशिफल

18 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 17, 2025 - 22:39
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 18 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष
दिन उलझनों से भरा रहने वाला। किसी काम को लेकर संशय हो, तो उस काम में आगे न बढ़ें। मनमौजी स्वभाव से टेंशन हो सकती है। धन संबंधी रुका काम पूरा होने की संभावना है। जिस कार्य में हाथ डाला जाएगा, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
भाग्यशाली रंग - हल्का लाल, भाग्यशाली अंक - 8

वृषभ
पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। घर परिवार की समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। किसी साथी से नई योजनाओं पर बातचीत होगी। पार्टनरशिप सोच समझकर करें। सिंगल लोगों की साथी से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक - 5

मिथुन
वाहनों का उपयोग सावधानी से करें, अक्समात खराबी के चलते खर्च बढ़ सकता है। पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। शौक की चीजों पर खर्च में इजाफा होगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक - 1

कर्क
पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। बिजनेस को लेकर सलाह मिलेगी। घर में नया काम शुरू हो सकता है। इसके लिए लोन आदि अप्लाई किया जा सकता है। शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक - 2

सिंह
किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का योग। पूजा-पाठ में मन लगेगा, पर परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में समस्याएं परेशान करेंगी, लेकिन काम में जल्दबाजी न दिखाएं। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक - 5

कन्या
विद्यार्थियों के लिए बढ़िया दिन, नई जगह काम करने का अवसर मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जीवनसाथी को करियर में लाभ मिलेगा। इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें, जो भविष्य में आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा, भाग्यशाली अंक - 3

तुला
दिन महत्वपूर्ण। खास लोगों से मुलाकात होगी। विदेश व्यापार करने वालों के लिए खुशखबरी। कार्यों को योजना बनाकर करें। दूसरे पर भरोसा किया, तो काम लटक सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक - 7

वृश्चिक
दिन ठीक-ठाक। बुद्धि का प्रयोग कर निर्णय लें। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। बेवजह की भागदौड़ से थकान होगी। संतान इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य कर सकती है, संबंधों में खटास संभव।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक - 6

धनु
दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। पुरानी गलती से सबक लें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र संभव, सतर्क रहें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक सूचना मिलेगी।
भाग्यशाली रंग - हल्का पीला, भाग्यशाली अंक - 7

मकर
मेहनत से काम करने का दिन। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से प्रशंसा, प्रमोशन संभव। नया वाहन खरीदा जा सकता है, शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक - 10

कुंभ
खर्चों पर कंट्रोल जरूरी। नया घर लेने की योजना इनकम के अनुसार बनाएं। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक - 18

मीन
निर्णय सोच समझकर लें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, गड़बड़ी हो सकती है। बॉस को कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए सावधानी से बात करें। परिवार के साथ पिकनिक की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक - 12

Top of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-19 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी प्रातः 09:43 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या का आरम्भ।

चंद्र राशि: कल तड़के 04:14 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र प्रातः 07:59 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

योगः सौभाग्य प्रातः 09:01 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:41 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:27 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: दर्श अमावस्या, मार्गशीर्ष अमावस्या।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor