आपके सितारेः बुधवार, 19 नवंबर 2025 का राशिफल

19 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 18, 2025 - 22:07
 0
आपके सितारेः बुधवार, 19 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष
व्यापार में कमाई का अच्छा मौका मिलेगा मगर काम का दबाव बना रहेगा। व्यापार में सतर्कता आवश्यक है, धन अटक सकता है। जीवनसाथी से सहयोग की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। पिता के लिए कोई उपहार खरीदा जा सकता है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ
कारोबार हेतु यात्रा संभव है। मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। बैंक या संस्था से कर्ज लेने का प्रयास सफल होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन
परिवार में तालमेल बना रहेगा। कोई विवाद समाधान की ओर बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। वाणी व व्यवहार कुशलता से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क
कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। विदेश से व्यापार में लाभ संभव है। लंबे समय से अटका धन प्राप्त हो सकता है। विशेष लाभ का अवसर मिलेगा। घरेलू आवश्यकताओं पर धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह
सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। नौकरी में अनुकूलता एवं पद-प्रतिष्ठा के योग हैं। बिजनेस में दिन का दूसरा भाग लाभकारी होगा। कामकाज हेतु यात्रा संभव है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या
शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। सरकारी नौकरी में छवि का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ में तालमेल रहेगा। संतान से प्रसन्नता का अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला
नई डील मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दैनिक आवश्यकताओं पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी संग शॉपिंग की योजना बनेगी। पड़ोसियों से विवाद से बचना होगा। लंबे समय से अटका कार्य पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक
भाग्य का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। अटका कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। काम का दबाव थकान देगा। साझेदारी में लाभ मिलेगा। मित्र अथवा साझेदार सहयोग करेंगे। भाई से विवाद से बचें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु
परिवार से सहयोग मिलेगा। बड़े फैसलों में बड़ों की सलाह आवश्यक है। जीवनसाथी की मदद से सफलता मिलेगी। परिवार संग यात्रा की योजना बन सकती है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार में दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर
नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। मित्रों से सहयोग का योग है। अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लाभप्रद होगा। लव लाइफ में सामंजस्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ
परिश्रम से सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में जोखिम लेना लाभदायक होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी को उधार देना टालें, धन अटक सकता है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन
करियर और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार में अच्छा अवसर आएगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। छात्रों को मेहनत की आवश्यकता है। मानसिक भ्रम से बचें। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

20 नवंबर 2025 का पंचांगः

वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: अमावस्या मध्याह्न 12:16 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा का आरम्भ।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र प्रातः 10:58 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन प्रातः 09:53 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:43 बजे से मध्याह्न 12:26 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:42 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:26 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: स्नान दान अमावस्या, मार्गशीर्ष अमावस्या, अन्वाधान।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor