आपके सितारेः गुरुवार, 27 नवंबर 2025 का राशिफल

27 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 26, 2025 - 22:45
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 27 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष: दूसरों पर अधिक निर्भरता टालनी चाहिए। महत्वपूर्ण काम स्वयं हाथ में लेना लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी काम में अधिक प्रयास आवश्यक होंगे। बच्चों की सेहत और जरूरतों पर धन खर्च होगा।

भाग्यशाली रंग: हल्का लाल | भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ: दिन के दूसरे भाग में करियर और कारोबार में लाभ का अवसर मिलेगा। कोई लंबित काम पूरा हो सकता है। लव और फैमिली लाइफ दोनों अनुकूल रहेंगे। नौकरी का दिन अनुकूल बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन: सही समय पर सटीक निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभव के बल पर अवसर प्राप्त होंगे। आयात-निर्यात और शिक्षण से लाभ संभव। बैंक से लोन मिलने की संभावना रहेगी।

भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1

कर्क: परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामले अनुकूल रहेंगे। दीर्घकालीन निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2

सिंह: कमाई बढ़ाने के लिए सामान्य नियम से हटकर प्रयास हो सकते हैं। पारिवारिक धन-संपत्ति विवाद से बचना चाहिए। विपरीतलिंगी सहकर्मी और रिश्तेदार सहयोग देंगे, तालमेल बनाए रखना लाभदायक होगा।

भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 5

कन्या: सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। सफलता से विरोधियों में ईर्ष्या हो सकती है, सतर्क रहना आवश्यक। फैमिली बिजनेस में लाभ संभव। नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 3

तुला: अतिउत्साह से काम करने से बचना चाहिए। बिजनेस में आर्थिक लेन-देन में सतर्कता आवश्यक। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कोई अटका हुआ काम मानसिक परेशानी दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: क्रीम | भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक: लंबित काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामले अनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित स्रोत से लाभ संभव। गलत तरीके से काम करने से बचना आवश्यक।

भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 6

धनु: काम सुचारू रूप से चलेगा। सामाजिक संपर्क लाभदायक होंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग से समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 7

मकर: आर्थिक मामलों में प्रयासों का लाभ मिलेगा। वकालत, शिक्षा और प्रबंधन के काम में सफलता संभव। घर परिवार में सुखद दिन रहेगा। जीवनसाथी और संतान से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: धूमल | भाग्यशाली अंक: 10

कुम्भ: जरूरतमंद की मदद से मानसिक संतोष और पुण्य लाभ प्राप्त होगा। नौकरी और कारोबार अच्छा चलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों के साथ व्यावहारिक रहना आवश्यक। नौकरी में उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: कत्थई | भाग्यशाली अंक: 18

मीन: सेहत पर ध्यान रखना आवश्यक। कार्य करने का उत्साह कम रहेगा, स्वास्थ्य संबंधी आलस्य बढ़ेगा। काम का दबाव रहने से अनचाहे भी कार्य करने पड़ेंगे। संयम से काम लेना लाभदायक। आर्थिक मामले खर्चीले रहेंगे।

भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 12

----------------------------------------------------------------------------------

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-----------------------------------------------------------------------------------

-28 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: अष्टमी अर्द्धरात्रि 12:15 बजे तक, तत्पश्चात नवमी का आरम्भ।

चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:49 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः व्याघात पूर्वाह्न 11:05 बजे तक, उपरांत हर्षण योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 बजे से मध्याह्न 12:28 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:48 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: मासिक दुर्गाष्टमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: चल रहे है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः आज मध्याह्न 12:28 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

 

SP_Singh AURGURU Editor