आपके सितारेः गुरुवार, 09 अक्तूबर 2025 का राशिफल
09 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- बिजनेस में लाभदायक डील मिलने का योग है। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। राजकीय क्षेत्र में विशेष मान सम्मान मिल सकता है। शाम का समय परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कुछ जरूरी काम अचानक आने से व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। कमाई में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से बचना होगा। शत्रु प्रबल दिखाई देंगे, सतर्क रहना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बैगनी भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- कार्ययोजना का लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में वरिष्ठों और मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। दिन रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में बीतेगा। कोई साहसिक फैसला लिया जा सकता है। किसी पारिवारिक काम को लेकर तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- नौकरी में अनुकूल स्थिति मिलेगी। कारोबार में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दोस्तों से अपेक्षित लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। विदेश से व्यापार करने वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी मदद कर सकते हैं। सरकारी काम में कामयाबी मिलेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कहासुनी हो सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। मित्र और पड़ोसी से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन खरीदने का योग है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में परिवार के सदस्य से सहयोग और लाभ मिल सकता है। आसपास सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में साख बढ़ेगी। धन खर्च होने वाला है, कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे लेकिन कारोबार में कमाई बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- नौकरी में अनुकूल दिन रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद मिलेगा। नौकरी में कुछ नया और रोमांचक किया जा सकता है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अनुकूल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- घरेलू कार्यों और जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। नौकरी में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन व्यवहारिकता और वाणी से स्थिति संभाली जा सकेगी। योजनाओं को सफल बनाया जा सकेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- कारोबार में लाभ मिलने वाला है। बिजनेस विस्तार के लिए निवेश संभव है। घर की सजावट के लिए खरीदारी कर सकते हैं। पुराने रुके हुए कार्य करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- धूमल भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- सेहत के प्रति सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में लेन-देन करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला उठ सकता है, समझदारी और बुजुर्गों की सलाह से स्थिति संभाली जा सकेगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- जोखिम लेने से बचना होगा। नौकरी और व्यापार में बुद्धि का प्रयोग कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग रहेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बिताया जा सकता है। धार्मिक और शुभ कार्य में भाग लिया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-10 अक्टूबर 2025 का पंचांग-
वार: शुक्रवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्थी शाम 07:38 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।
चंद्र राशि: वृषभ राशि।
चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र शाम 05:31 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र।
योग: सिद्धि शाम 05:41 बजे तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 से मध्याह्न 12:34 तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदय: प्रातः 06:15 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:55 बजे।
राहूकाल: प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: करवा चौथ, मासिक कार्तिगाई, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं।
पंचक: कोई नहीं।
मूल: कोई नहीं।
भद्राः कोई नहीं।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।