आपके सितारेः सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 13 अक्टूबर का पंचांग

12 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।

Oct 11, 2026 - 22:49
 0
आपके सितारेः सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 13 अक्टूबर का पंचांग

मेष :- दिन अच्छा रहने वाला है। दिन में किया गया निवेश समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। ऐसे काम करें जिनसे खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करने से भी बचें तो और भी अच्छा रहेगा। किसी कठिन काम को पूरा करने के लिए थोड़ी कोशिश और करें, भाग्य साथ ज़रूर देगा। घर में किसी आयोजन को संपन्न कराने का विचार बन सकता है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- दिन अनुकूल रहेगा। खुद को आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं लेकिन जीवनसाथी की सहायता से हर मुश्किल से पार पा लेंगे। बच्चे अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा- क्योंकि जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे इससे खुशी और बढ़ेगी। लंबे समय से अटके मुआवजा और कर्ज आदि से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। अगर लगता है कि दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो बिना देरी किये काम को शुरू कर देना चाहिए। माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लें जा सकते है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी करीबी दोस्त की मदद से अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग बन रहे है। जिसका उपयोग निजी कार्यों के लिए भी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता का मौका मिलेगा, जो प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से योजनाओं में थोड़ी देर हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- दिन उत्तम रहने वाला है। विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। व्यापार को मजबूती देने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए कोई करीबी आर्थिक मदद कर सकता है। परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। खुद को समय देना चाहते हैं, तो काफी खाली समय मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- किसी से भी अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, पूरे फोकस के साथ काम करें तो अच्छा परिणाम मिलेगा। इस राशि के छात्र किसी विषय को समझने के लिए अपने सीनियर की मदद ले सकते हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसे बखूबी पूरा करेंगे साथ ही पूरे दिन मिज़ाज बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- दिन सुनहरा रहेगा। किसी काम को मेहनत और लगन से पूरा करेंगें, जिसमें सफलता मिलेगी। जीवन के अहम दौर में पैसा काम आएगा इसलिए आज से ही पैसे की बचत करने के बारे में विचार करेंगे। मित्रों के माध्यम से खास व्यक्तियों से मिलना जुलना हो सकता है, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होगा। नए मौक़ों की तलाश करेंगे। कीमती समय व्यर्थ की बातों में न बर्बाद।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य समस्या से काफी राहत होने की संभावनाएं हैं और इसके चलते शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से पास हैं। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश खुश कर देगा। वरिष्ठों का सहयोग और तारीफ आत्मविश्वास और उत्साह को दोगुना कर देंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- दिन बेहतर रहने वाला है। विवाहित दंपतियों को संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर उद्देश्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। दफ़्तर में तारीफ मिलेगी। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे कोई लेना-देना नहीं है। कैरियर में जॉब करने के नए अवसर मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मानसिक दबाव के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। जरूरत के वक्त दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जरूरी काम में मन लगाएं और जज्बाती बातों से बचें। जीवनसाथी के साथ बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। कठिन परिस्थितियों में परिवार ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे साहस मिलेगा। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां खत्म होंगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- दिन खास होने वाला है। व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके अलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। बिजनेस में फायदा हो सकता है और रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- दिन फेवरेबल रहने वाला है। मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और धन लाभ का योग है। किसी काम में व्यस्त रहेंगे। तरक्की के लिए नई योजनाएं बनेगी। संतान से सुख मिलेगा। किसी विवाद को बढ़ावा ना दें। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे। आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए कुछ नए दोस्त मिलेंगे। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे कोई जरूरी काम रुक सकता है।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। संपर्क : 9893118788

-13 अक्टूबर 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – अश्विन।

पक्ष – शुक्ल।

तिथिः तृतीया रात्रि 11:27 बजे तक उपरांत चतुर्थी रहेगी।

चंद्र राशिः शाम 07:12 बजे तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः विशाखा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:43 बजे तक उपरांत अनुराधा रहेगा।

योगः प्रीति रात्रि 08:24 बजे तक उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:42 से 12:28 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:17 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:52 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor