आपके सितारेः सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 का राशिफल
13 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- जोश और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने के लिए सुबह से ही सक्रियता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ, भाग्यशाली अंक — 1
वृषभ :- प्रेमी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में कुछ परेशानी आने से आर्थिक मामलों में दिक्कतें संभव। घर की व्यवस्था में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किसी मित्र या पड़ोसी से मदद प्राप्त होगी। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी।
भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 2
मिथुन :- आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी संभव। छात्रों को परीक्षा में सफलता हेतु मेहनत आवश्यक। शाम के समय बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6
कर्क :- व्यवसाय में किसी डील के मिलने से लाभ होगा। दूर रहने वाले संबंधी से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाग्य चमकेगा, रुके कार्य पूरे होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, किंतु संतान की शिक्षा से जुड़ी समस्या मन को विचलित कर सकती है।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 9
सिंह :- लाभ प्राप्त होगा परिश्रम के साथ। व्यापार और कारोबार हेतु की गई यात्रा फलदायक रहेगी। दिन के दूसरे भाग में लाभदायक डील संभव। वाद-विवाद से दूरी रखें। जीवनसाथी संग मित्र या मेहमान से मिलने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 5
कन्या :- जमीन-जायदाद के मामलों में सतर्कता आवश्यक। विवादों से बचें। व्यापार में जल्दबाजी से नुकसान संभव, सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को शिक्षकों व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। घर की साज-सज्जा पर धन व्यय होगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6
तुला :- मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यस्तता के बीच जीवनसाथी संग समय व्यतीत करने का अवसर। कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभदायक। किसी खास व्यक्ति से भेंट व्यापार के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
भाग्यशाली रंग — जरिम कलर, भाग्यशाली अंक — 6
वृश्चिक :- बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा, मनोबल ऊँचा रहेगा। बिजली उपकरण से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ। राजनीतिक व सामाजिक संपर्क से फायदा संभव। वाहन व्यवसाय करने वालों की आय बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 9
धनु :- राजनीतिक और सामाजिक संपर्क से लाभ। संपर्कों का दायरा विस्तृत होगा। अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घरेलू आवश्यकताओं और यात्रा पर धन खर्च। घर या व्यवसाय से जुड़ा मामला सुलझेगा। पिता और स्वयं की सेहत पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग — क्रीम, भाग्यशाली अंक — 3
मकर :- पारिवारिक सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी संग मिलकर घरेलू कार्यों को निपटाने का प्रयास सफल होगा। सूझबूझ और चतुराई से कठिन कार्य सुलझेंगे। माता-पिता से सहयोग तथा बच्चों संग मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 8
कुम्भ :- परिवार संग किसी शुभ कार्य में सहभागिता का अवसर। कारोबार में भाई-बहनों से सहयोग। साझेदारी वाले कार्यों में साझेदारों का साथ मिलेगा। घर की सजावट पर धन व्यय। किसी सगे संबंधी की सेहत को लेकर चिंता संभव।
भाग्यशाली रंग — नीला, भाग्यशाली अंक — 7
मीन :- व्यापार या निवेश से जुड़ा तनाव समाप्त होगा। पिता को अचानक लाभ के योग। परिवार व मित्रों संग यात्रा संभव। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग — धानी, भाग्यशाली अंक — 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
14 अक्टूबर 2025 का पंचांग
वार: मंगलवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: अष्टमी प्रातः 11:09 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।
चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र पूर्वाह्न 11:54 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योग: सिद्ध कल तड़के 04:11 बजे तक, उपरांत साध्य योग रहेगा,
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 से मध्याह्न 12:28 मिनट तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 06:17 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:51 बजे।
राहूकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।