आपके सितारेः मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 का राशिफल

14 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 13, 2025 - 22:49
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल रहेंगे, किंतु कोई हानि नहीं पहुँचा पाएंगे। विद्यार्थी किसी शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने में सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आवश्यक रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह आवश्यक सिद्ध होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव। फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचना हितकर रहेगा। ससुराल पक्ष से पैसों का कोई लेन-देन हो तो सतर्कता आवश्यक, अन्यथा रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। संतान के विवाह से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- माता के साथ किसी विषय पर वैचारिक मतभेद संभव। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी की जरूरतों की पूर्ति होगी और साथ में खरीदारी भी संभव। प्रेम जीवन में तालमेल और स्नेह बना रहेगा। अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना। अतिथियों का आगमन रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। विद्यार्थी शिक्षकों के सहयोग से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक सजग रहना होगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विरोधी साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। किसी पुराने मित्र या परिचित से भेंट संभव। उपहार की प्राप्ति के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- कारोबार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में कुछ असुविधाएँ आ सकती हैं, किंतु धीरे-धीरे सब सामान्य होगा। जीवनसाथी की सलाह व्यवसाय में लाभ देगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- संपत्ति में निवेश का विचार हो तो समय अनुकूल है। संतान विवाह संबंधी बाधा समाप्त होगी। किसी बुजुर्ग का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद संभव। सायंकाल का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- न्यायालय में लंबित मामला वरिष्ठ अधिकारी की सलाह से समाप्त हो सकता है। विद्यार्थी सीनियर्स की सलाह से पढ़ाई में प्रगति करेंगे। सायंकाल वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक। किसी सगे संबंधी की सहायता करनी पड़ सकती है। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- पिता की सलाह से पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। पिता और चाचा से लाभ प्राप्ति के योग। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। प्रेम जीवन में नवीनता आएगी। संतान के भविष्य हेतु निवेश संभव। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का समर्थन मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- नए कार्य या व्यवसाय आरंभ करने के लिए समय शुभ। छात्रों को सफलता हेतु परिश्रम बढ़ाना होगा। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में किसी नए सुख-साधन के आगमन की खुशी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनें और बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट संभव, ध्यान रखना आवश्यक। पारिवारिक तालमेल हेतु संयम और धैर्य से कार्य लेना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर ही ध्यान केंद्रित रखना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होगी। विद्यार्थियों को अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा सफल और लाभप्रद रहेगी। घर के लिए वस्तुएँ खरीदी जा सकती हैं, किंतु आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित आगरा। - मोबाइलः 9893118788

15 अक्टूबर 2025 का पंचांगः

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास – कृष्ण पक्ष।

तिथि: नवमी प्रातः 10:33 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।

चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र मध्याह्न 12:00 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

योगः साध्य अर्द्धरात्रि 02:57 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:18 बजे।

सूर्यास्तः सायं 5:50 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: मध्याह्न 12:00 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः रात्रि 10:29 बजे से कल प्रातः 10:35 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor