आपके सितारेः शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 का राशिफल

17 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 16, 2025 - 23:06
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- दिन ठीक-ठाक रहेगा। कामों पर ध्यान देकर आगे बढ़ना होगा। तरक्की करते देख कुछ मित्र शत्रु बन सकते हैं। रुके हुए धन की पूर्ति काफी हद तक हो सकेगी। घर की सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी धन व्यय होगा।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक: 7

वृषभ :- नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में नए साथी बनेंगे। रुका हुआ काम पूरा होने से संतोष होगा। किसी की कही सुनी बातों में आकर वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन :- जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा। भविष्य के लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान लिया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क :- किसी कानूनी मामले में पूरा ध्यान देना होगा। धन-धान्य में वृद्धि होने से संतोष मिलेगा। संतान को नौकरी में आ रही समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन में समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह :- दान धर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। यश और कीर्ति बढ़ेगी। खुशखबरी मिलेगी। सेहत संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव फेवर में रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या :- वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना चाहिए। कामों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। शिक्षा में अच्छा नाम काम आएगा। भक्ति में मन लगेगा। नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में अच्छी पहल रहेगी। ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 8

तुला :- कोई करीबी मिलने आ सकता है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। मन की इच्छा पूरी होने से संतोष होगा। पारिवारिक मामले को बाहर नहीं जाने देना चाहिए। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील नहीं दें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक :- कार्य क्षेत्र में अनुभवों का लाभ मिलेगा। नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में प्रयास जारी रहेंगे। नए वाहन की खरीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 6

धनु :- व्यवसाय को ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयास जारी रहेंगे। नई योजनाएँ बनाए जाएँगी। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलेगा। पिता से किए वादे समय पर पूरे करने होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 9

मकर :- कीमती वस्तु प्राप्त हो सकती है। खर्च भी बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलेगा। भविष्य के निवेश फलदायी रहेंगे। व्यापार में रुचि बढ़ेगी। संतान के साथ मनोरंजक समय बितेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ :- जरूरतमंद की मदद का अवसर मिले तो अवश्य करना चाहिए। ससुराल पक्ष से धन उधार आसानी से मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा। किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी, भाग्यशाली अंक: 1

मीन :- वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफलता मिलेगी। परिवार में विवाह संबंधी बाधा दूर होगी। भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद से बचना चाहिए। नए वाहन का सुख मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-18 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वार: शनिवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: द्वादशी, मध्याह्न 12:18 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी।
चंद्र राशि: रात्रि 10:11 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, अपराह्न 03:41 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र।
योग: ब्रह्म, अर्द्धरात्रि 01:48 बजे तक, उपरांत इंद्र योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 से मध्याह्न 12:27 बजे।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 06:19 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:47 बजे।
राहूकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: शनि त्रयोदशी, रमा एकादशी पारण, धन तेरस, यम दीपम्, प्रदोष व्रत, यम पंचक प्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor