आपके सितारेः रविवार, 19 अक्टूबर 2025 का राशिफल

19 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 18, 2025 - 23:42
 0
आपके सितारेः रविवार, 19 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- बिजनेस में बड़ा लाभ मिलेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा। कुछ अच्छी डील मिलने से लाभ होगा। घर में सुख साधनों का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। दिन के दूसरे भाग में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। घरेलू काम में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मित्र या सगे संबंधी से पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- पिता और भाई से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान हो सकता है। छोटे बच्चे काफी खुश नजर आएंगे। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में ससुराल पक्ष से व्यावहारिक रहना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- कुछ उलझने आएँगी तो उन्हें सुलझाने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साझेदारी में व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कारोबार में बेहतर लाभ मिलेगा। योजनाएँ सफल रहेंगी। घर की साज सज्जा पर ध्यान रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी कोई उपहार ला सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- परिवार की जरूरतों पर खर्च होगा। बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित होंगे और आवश्यक कार्यों में मदद करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- कारोबार में भाग्य अच्छा लाभ देगा। आय और व्यय में संतुलन बनाना जरूरी होगा, अन्यथा आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कहीं से उपहार मिलने का योग है।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में योजनाओं का लाभ मिलेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों के बीच छवि बेहतर होगी। जीवन सुखद रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। साझेदारी के कारोबार में लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर काम करने से मान और सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा छात्रों को काम में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा विवाद वरिष्ठ सहयोग से समाप्त हो सकता है। व्यापार में धन प्राप्ति वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सजग और सावधान रहना होगा। परिवारिक जीवन में घर में अच्छी खबर आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति की संभावना है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- फैमिली बिजनेस में परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास करने वालों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य में चिंता हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- कारोबार में परिजनों से सहयोग मिलेगा। लाभदायक डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रूप से मध्यम रहेगी। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

19 अक्टूबर 2025 का पंचांगः

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।

माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी अपराह्न 03:54 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या रहेगी।

चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र रात्रि 08:17 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः वैधृति अर्द्धरात्रि 02:35 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 से मध्याह्न 12:26 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:21 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:46 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: लक्ष्मी पूजा, कमला जयंती, नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत, तमिल दिवाली, दीपावली, चोपड़ पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, दीपमालिका।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor