आपके सितारेः मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 का राशिफल

21 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 20, 2025 - 22:59
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। अधिकारियों और घर के बड़ों से लाभ व सम्मान प्राप्त होगा। परिवार संग मनोरंजक समय व्यतीत होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में जीवनसाथी संग भागीदारी संभव। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- काफी भागदौड़ रहेगी, पर खुशी भी मिलेगी। निर्णय क्षमता का लाभ प्राप्त हो सकता है। कुछ रुके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों के लिए खरीदारी संभव। किसी शुभ समारोह में भागीदारी होगी।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- दिन शुभ रहेगा, व्यस्तता बनी रहेगी। एक साथ कई क्षेत्रों में कार्य करना होगा। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। मित्रों और संबंधियों से शुभकामनाएं व बधाइयाँ मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद से रिश्ता मजबूत बनेगा। आर्थिक लाभ का अवसर प्राप्त होगा। संतान से सहयोग मिलेगा। घर में मित्रों और पड़ोसियों का आगमन रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे। दूर संबंधियों से संवाद कर खुशी मिलेगी। शत्रु भी बधाई दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम व तालमेल रहेगा। राजनीतिक संपर्क से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- भाई-बहनों और माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। कारोबार में अच्छी कमाई होगी। जीवनसाथी की मदद से घर के कार्य पूर्ण होंगे। संतान से खुशी मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- दिन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। अधिकारों और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। जीवनसाथी संग तालमेल उत्तम रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में मेहमानों का आगमन संभव।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- परिवार संग मनोरंजक समय व्यतीत होगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। उपहार प्राप्ति का योग। कोई महत्वपूर्ण कार्य परिवार के सहयोग से पूर्ण होगा। जीवनसाथी संग प्रेम और तालमेल उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- परिवार से सहयोग मिलेगा पर मानसिक तनाव संभव। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता। खानपान में सतर्कता रखें, वायु विकार या उदर रोग की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- आर्थिक लाभ और उपहार प्राप्ति संभव। दिन व्यस्त और खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। स्थायी निवेश से लाभ मिलने की संभावना।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- प्रयासों और कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार संग मनोरंजक समय व्यतीत होगा। किसी से विवाद से बचें, जोखिम वाले कार्यों में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मौज-मस्ती का आनंद रहेगा। मूड रोमांटिक बनेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। किसी मित्र से मुलाकात संभव।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः  9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-22 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा रात्रि 08:16 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:02 बजे तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

योगः प्रीति कल तड़के 04:06 बजे तक उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:22 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:44 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, द्युत क्रीड़ा, गुजराती नया साल।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

 

SP_Singh AURGURU Editor