आपके सितारेः शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 का राशिफल

24 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 23, 2025 - 22:23
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- व्यापार में किए गए कार्यों से खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग किया जाएगा, कुछ पैसे खर्च होंगे। शाम को कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल। भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- किसी विशेष कार्य के लिए घर से निकलते समय माता-पिता से आशीर्वाद लें, उत्तम सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम का समय धार्मिक स्थान पर बिताया जाएगा, जागरण, कीर्तन-भजन आदि करने से मन को शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी। भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- कानूनी विवाद में तनाव हो सकता है। तनावग्रस्त रहने के कारण निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी, जिससे कार्य अटक सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा। भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- लंबे समय से रुकी तरक्की के लिए आज उन्नति का अवसर मिलेगा। बाहर का खाना खाने से बचें, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। माता-पिता को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी में वाणी के कारण अधिकारी को प्रभावित करने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा। भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। नए बदलाव करने होंगे, भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता की तैयारी में सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। शाम को मित्र से धन लाभ के आसार हैं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी। भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है। शाम के समय परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जाया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ। भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। सोच समझकर निर्णय लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। संपत्ति खरीदने पर सभी पहलुओं की जांच कर लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद। भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- संतान के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को उपहार दिया जा सकता है। नौकरी में पद और अधिकार में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष को धन देने में सोच समझ कर निर्णय लें, रिश्तों में दरार से बचें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी। भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- विद्यार्थियों का गुरु और ईश्वर के प्रति लगाव बढ़ेगा। सूझबूझ से नया काम करने का प्रयास करेंगे, कारोबार विस्तार करेगा। फंसा पैसा मिल सकता है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला। भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति संभव है, प्रसन्नता होगी। पार्टनरशिप में किए कारोबार में भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला। भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- योजना और निर्णय का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। रोजमर्रा की जरूरतों पर कुछ धन खर्च हो सकता है। नए व्यवसाय में निवेश किया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी। भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- सेहत में परेशानी हो सकती है। पाचन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कारोबार के लिए नई योजनाएं बनाए जाएँगी और सफल बनाने की कोशिश होगी। बैंक से कर्ज लेने पर आसानी होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी। भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-25 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्थी अर्द्धरात्रि 03:48 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र प्रातः 07:51 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन कल प्रातः 06:46 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:23 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:41 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: नागुला चविथी, विनायक चतुर्थी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: प्रातः 07:51 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः अपराह्न 02:34 बजे से अर्द्धरात्रि 03:48 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor