आपके सितारेः शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 का राशिफल

25 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 24, 2025 - 22:43
 0
आपके सितारेः शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- सामाजिक कार्य करने से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। रियल एस्टेट क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। माताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ सुखद बीतेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, सतर्क रहना आवश्यक। चतुर बुद्धि से शत्रु परास्त होंगे। पार्टनरशिप व्यापार के लिए दिन अनुकूल। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या समाप्त होगी, जीवनसाथी सहयोग देंगे।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 11

मिथुन :- कहीं फंसा पैसा प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के लिए उपहार लिया जा सकता है। रोजमर्रा की जरूरतों में धन खर्च होगा। कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क :- भाई-बहनों से तालमेल बनाए रखना जरूरी। स्वभाव के प्रति गंभीर रहने से कठिन परिश्रम सफल होगा। कुछ शत्रु प्रबल होंगे पर विफल रहेंगे। रात में आध्यात्मिक महापुरुष से बहस संभव।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह :- दान पुण्य की भावना बढ़ेगी। विश्वास के बल पर किए गए प्रयास सफल होंगे। पुराने लंबित कार्य पूरे करने का दिन अच्छा। पराक्रम देखकर शत्रु हतोत्साहित होंगे। नई व्यवसाय योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या :- बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन में वृद्धि संभव। किसी मित्र की मदद से मन को सुखद अनुभूति होगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मानसिक तनाव कम करेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3

तुला :- व्यस्तता और भागदौड़ में व्यवसाय की नई रणनीतियों को सफल बनाने का प्रयास। नौकरी में किसी आरोप का सामना कर सकते हैं, पर घबराने की आवश्यकता नहीं। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक :- लाभ और खर्च का दिन रहेगा। बच्चों द्वारा किए गए कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। धैर्य से शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को सीनियर्स की सलाह आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1

धनु :- घर के लोगों से सहयोग मिलेगा। बैंक या संस्थान से लोन लेने का समय अनुकूल नहीं, चुकाना कठिन होगा। राजनीतिक क्षेत्र में विस्तार दिखाई देगा। मामा के साथ अनबन संभव।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

मकर :- मित्र या सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा मन को शांत और प्रसन्न करेगी। व्यापार में नई रणनीति बनाएंगे, भविष्य में लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

कुम्भ :- ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति संभव। आमदनी बढ़ाने का प्रयास सफल होगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह व्यवसाय में लाभ देगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 1

मीन :- नौकरी में शत्रु से सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। शाम समय वाद-विवाद से बचना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788Top of Form

Bottom of Form

-26 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वार: रविवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: पंचमी, कल प्रात: 06:04 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 10:46 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र, प्रात: 10:46 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।

योग: शोभन, प्रात: 06:46 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग, सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदय: प्रात: 06:24 बजे।

सूर्यास्त: सायं 05:40 बजे।

राहूकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: लाभ पंचमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: चल रहे हैं।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor