आपके सितारेः सोमवार, 01 सितम्बर 2025 का राशिफल

01 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Aug 31, 2025 - 23:00
 0
आपके सितारेः सोमवार, 01 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- आलस्य हावी रहेगा जिससे कई योजनाएं अटक सकती हैं। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। हर काम सावधानी से करना होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- दिन सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद और तनाव से राहत मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की भी प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। टीम वर्क से काम करने पर कार्य समय पर पूरा होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। पुराने दोस्तों और परिचितों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर मीठी वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों में सतर्क रहना चाहिए। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। कला व रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी। फैशन और साज सज्जा पर खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- आर्थिक उन्नति का संयोग बना है। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। कमाई में वृद्धि होने से मनोबल बढ़ेगा। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम के चलते सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ के मामले में दिन पक्ष में नहीं है, मतभेद और कहासुनी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- पढ़ाई-लिखाई और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। ध्यान किसी बड़े लक्ष्य पर केंद्रित रहेगा और कोई नया काम शुरू हो सकता है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को बेहतर अवसर मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। भाई-बहनों के साथ अनबन खत्म होगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार से कार्य निकलवाने में सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। पिता और चाचा से सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को कमाई का अच्छा अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। समाज और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। तारीफ और उपहार भी मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। कामकाज में सुस्ती और लापरवाही से बचना होगा। बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले वरिष्ठों की सलाह जरूरी है। सेहत संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। बच्चों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :- दिन साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करने वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। यात्रा लाभप्रद और अनुकूल रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- किसी मित्र की मदद से फायदा मिल सकता है। कारोबारियों के लिए दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा और सांसारिक सुख साधन बढ़ेंगे। परिवार में शुभ आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जल्दबाजी में काम करने से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-02 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: दशमी अर्द्धरात्रि 03:53 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।
चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र रात्रि 09:51 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा।
योगः प्रीति शाम 04:40 बजे तक, तत्पश्चात आयुष्यमान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:58 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:37 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: ज्येष्ठ गौरी विसर्जन।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: रात्रि 09:51 बजे पर समाप्त।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor