आपके सितारेः गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 का राशिफल

04 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 3, 2025 - 22:56
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का भी सामना करना होगा। शरीर में थकान और आलस्य के साथ मन में बेचैनी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। दिन का दूसरा भाग आर्थिक लाभ का मौका लेकर आएगा। कारोबार में अच्छी कमाई होगी। लंबे समय के लिए किया गया निवेश भी लाभदायक होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- किसी भी तरह का नया काम शुरू न करें। नौकरी में ऐसा काम मिल सकता है जिसको लेकर मानसिक तनाव महसूस होगा। राजनीति और प्रबंधन कार्य से जुड़े जातकों को कूटनीतिक चाल का लाभ मिलेगा। किसी समस्या का हल चतुराई से निकालने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- किसी चिंता और परेशानी का समाधान होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात संभव है। कुछ नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा जिससे लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- मन उलझन में रहेगा लेकिन पूर्व में किए काम का लाभ भी मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा, हालांकि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद संभव है। आर्थिक मामलों में परिवार के साथ व्यवहारिकता से काम लेना होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- अधिक कल्पनाशील रहेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात शुभ रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पुरानी परेशानी से राहत मिलेगी। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा लेकिन सेहत के प्रति सजग रहना होगा। मानसिक तनाव से बचना आवश्यक है। कार्य संयमित होकर करें। लव लाइफ में सहयोग और प्रेमपूर्ण रिश्ता रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- जो भी काम करेंगे उसमें सफलता की प्रबल संभावना रहेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात अच्छी रहेगी। दोपहर बाद मानसिक प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक यात्रा का संयोग बनेगा। रिश्तों को लेकर भावुकता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवहार से सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। अचानक लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- काम के प्रति सजग रहना होगा। मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मांगलिक अवसर में भागीदारी होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। सगे संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों पर धन व्यय होगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से सोच-समझकर बोलना होगा, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। कड़ी मेहनत के बावजूद कम सफलता से निराशा संभव है। दांपत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा, हालांकि छोटा-मोटा विवाद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :- नौकरी में काम सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा जबकि कारोबार में बेहतर लाभ होगा। व्यापार में चतुराई और कूटनीति से भी लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रसिद्धि बढ़ेगी। संतान संबंध अच्छे रहेंगे, शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा सफल और सुखद होगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कारोबार-व्यापार में फंसा धन वापस मिल सकता है। पिता और घर के बड़ों से लाभ और सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और आपसी संबंध सहयोगपूर्ण रहेंगे। परिवार संग मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, ,आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-05 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: त्रयोदशी कल तड़के 03:12 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र रात्रि 11:38 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन अपराह्न 01:53 बजे तक, तत्पश्चात अतिगंड योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:34 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: ओणम, प्रदोष व्रत।

विशेष दिवस: शिक्षक दिवस।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor