आपके सितारेः सोमवार, 10 सितम्बर 2025 का राशिफल

10 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 9, 2025 - 22:57
 0
आपके सितारेः सोमवार, 10 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- कार्य-व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक संबंधों में दिन खुशियों भरा रहेगा और जीवनसाथी से सहयोग व सम्मान मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कमाई बढ़ेगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर उलझन महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। नौकरी में नया कार्य अचानक सामने आ सकता है। विरोधी शत्रु अहित नहीं कर पाएंगे। सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- सरकारी काम में सफलता मिलेगी और राजनीतिक संपर्क का भी फायदा होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा, जिससे खुशी महसूस होगी। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी है क्योंकि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को किसी शुभ समारोह में शामिल होने का अवसर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। निवेशकों के लिए समय लाभकारी रहेगा। आर्थिक योजनाओं और शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में पूरा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से भी लाभ होगा। शाम का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेल-कूद में बीतेगा। लेनदेन के मामले में सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- खर्च बढ़ सकते हैं। सामाजिक कार्य से समाज में अच्छी छवि बनेगी। कार्यक्षेत्र पर कड़ी नजर रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए पद और सम्मान में वृद्धि का योग बनेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- किए गए कार्यों के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से मेहनत अधिक करनी होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शाम को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव की स्थिति बनी रहेगी। सरकारी पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, किंतु धन लेन-देन में सतर्कता जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- जरिम | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- जीवनसाथी से पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। शाम का समय धर्म-कर्म में व्यतीत हो सकता है। मन में धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में अच्छे व्यवहार से सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को नया सीखने का अवसर रहेगा। भविष्य की नई योजनाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- भौतिक सुख-साधनों पर खर्च का योग है। रोजगार की तलाश कर रहे अथवा नया व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वालों को अवसर मिलेगा। बिजनेस में अच्छी डील मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ हो सकता है। भाई-बहनों की मदद से कार्य पूरे होंगे, जबकि जीवनसाथी और बच्चों की सेहत में गिरावट तनाव का कारण हो सकती है। किसी परिचित के माध्यम से लाभ का अवसर मिलेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- आर्थिक मामलों में योजनाओं का लाभ मिलेगा। समाज में छवि बेहतर होगी। दीर्घकालीन निवेश लाभकारी रहेगा। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- संतान पक्ष से प्रसन्नता और लाभ मिलने का योग है। छात्रों को शिक्षकों और सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। परिवार की उम्मीदें पूरी होंगी और कार्य पर ध्यान केंद्रित रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-11 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - कृष्ण पक्ष

तिथि: चतुर्थी मध्याह्न 12:45 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र अपराह्न 01:58 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव शाम 05:05 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:02 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:27 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: पंचमी श्राद्ध।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: अपराह्न 01:58 पर समाप्त।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor