आपके सितारेः सोमवार, 15 सितम्बर 2025 का राशिफल

15 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 14, 2025 - 22:53
 0
आपके सितारेः सोमवार, 15 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- व्यापार में उन्नति होगी और प्रभाव में वृद्धि। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में अच्छा फायदा मिलने का योग बना है। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। शाम को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शारीरिक कष्ट की आशंका है। किसी साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बनता नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। सरकारी क्षेत्र अथवा पैतृक धन से लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। खर्चों पर काबू रखें, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- कारोबार में विवेक और सूझबूझ से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार शुरू करना चाहें तो दिन अच्छा रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। यदि पैसा कहीं फंसा हुआ है तो मिल सकता है, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- काम के प्रति सजग और गंभीर रहना चाहिए। मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकार और दायित्व बढ़ने का संयोग बनेगा। मित्रों की तरफ से सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च भी अधिक रहेगा। परिवार में किसी निकट सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए काम थोड़े प्रयास से पूरे होते नजर आएंगे। कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा। शत्रु भी बहादुरी की प्रशंसा करेंगे। अचानक ही कहीं से लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- जो जातक बीते दिनों बीमार चल रहे थे उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर प्रसन्नता देगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- जीवन में कोई समस्या चल रही है तो उसका निदान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनी बातों को सच साबित करने में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ेगी और शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- पार्टनरशिप में काम करने की सोच रहे हैं तो दिन पक्ष में नहीं है। बात को आगे टाल देना चाहिए। नौकरी और कामकाज में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। संतान के कार्यों और व्यवहार से मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम को अचानक मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- कामकाज में प्रगति होगी। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। व्यापार में कठिन प्रयासों से लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- भाग्य प्रयास से बढ़कर लाभ दिलाएगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। बिना मांगे सलाह देने से विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- कारोबारी जातकों को नई योजना को पूरा करने के लिए बड़ा अवसर मिलेगा। मित्रों और परिजनों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रता का दायरा बढ़ेगा। किसी नेक काम से धन और सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में दिन व्यस्त रहने वाला है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- नया व्यापार शुरू करने के लिए जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से भी सहयोग मिलने का योग बना है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो समाप्त हो जाएगा। पारिवारिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-16 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: दशमी अर्द्धरात्रि 12:21 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 12:28 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र प्रातः 06:46 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान अर्द्धरात्रि 12:34 बजे तक, तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:03 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:22 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: दशमी श्राद्ध।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः मध्याह्न 12:53 से अर्द्धरात्रि 12:21 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor