आपके सितारेः बुधवार, 17 सितम्बर 2025 का राशिफल

17 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 16, 2025 - 22:52
 0
आपके सितारेः बुधवार, 17 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- व्यक्तित्व में आकर्षण बढेगा। व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय गंभीरता से काम लेने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों में नई ताजगी आएगी और परिवार में कोई शुभ कार्य भी होगा। भाग्य भरपूर साथ देता नजर आ रहा है। घर में सजावट के लिए कुछ सामान खरीदा जा सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- कार्य व्यापार में विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। कला और लगनशीलता से लाभ मिलेगा। लव लाइफ मे प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। कोई पुराना कर्ज है तो उससे मुक्ति मिलेगी और अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- बुद्धि का सटीक समय पर इस्तेमाल कर लाभ का सृजन होगा। लव लाइफ मे चल रहा तनाव दूर होगा। आर्थिक मामलों में हाथ समेटकर चलना होगा क्योंकि कमाई के साथ खर्च भी बढ़ा रहेगा। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने का योग है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यवसाय से जुड़ी योजना बनाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूरी होगी। किसी का मार्गदर्शन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। आमदनी में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कमाई में वृद्धि होगी। किसी पूर्व परिचित की मदद से फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना होगा जिससे प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयासों में भाग्य का साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कारोबार व्यापार में भरपूर लाभ होगा। शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। सफलता पाने के लिए परिश्रम भी खूब होगा। व्यापार में तेजी से बदलाव होंगे और नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे जिससे पक्ष बेहतर होगा। लव लाइफ में प्रेमी से दिल की बात कह पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक आरोप लग सकते हैं इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। जीवन में नया दौर शुरू होगा। नए अधिकारियों के सामने खुद को साबित करने के लिए तैयार रहना चाहिए। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मनोबल प्रदान करेगा। समस्याओं का निदान होगा। लव लाइफ में प्रेम की प्रगाढ़ता के कारण मूड खुशनुमा रहेगा। प्रिय मित्रों के साथ आनंददायक पल बिताने का अवसर मिलेगा। असंभव कार्य भी हल करने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- नए लोगों से मुलाकात होगी जिससे पहचान का दायरा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल सकारात्मक रहेगा और सहयोगियों की मदद से प्रोजेक्ट पूरे होंगे। भाई की मदद से भी फायदा होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। करियर में बदलाव की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। नौकरी में विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। बिजनेस में भी सतर्कता जरूरी होगी। बैंकिंग से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :- सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। अधिक सोच विचार से बचना चाहिए। भूत भविष्य की बजाय वर्तमान पर ध्यान देना लाभकारी होगा। कारोबार व्यापार तेजी से चलता रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा लेकिन बच्चों को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। किसी परिचित के माध्यम से व्यापार में लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे जो इच्छा के विरुद्ध करने पड़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-18 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वादशी रात्रि 11:24 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।

चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र प्रात: 06:32 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

योगः शिव रात्रि 09:37 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:37 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: गुरुपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:05 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:20 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: द्वादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी पारण।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः  कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: प्रात: 06:32 से प्रारम्भ।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor