आपके सितारेः सोमवार, 22 सितम्बर 2025 का राशिफल
22 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- अचानक आने वाले काम की वजह से दिन के दूसरे भाग में कार्ययोजना में परिवर्तन करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। पेंडिंग काम के निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं। अटका काम बनेगा। अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- माता और मातृपक्ष से लाभ एवं सहयोग मिलने का योग है। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करने में व्यस्तता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- पारिवारिक व्यवसाय में संतान और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक काम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। शाम को परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जान पहचान का दायरा बढ़ेगा जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलती नजर आ रही है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- किसी चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा जिससे राहत मिलेगी। किसी लुभावने डील की वजह से बिना सोचे खर्च कर सकते हैं। भाई-बहनों के संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। किसी का अटपटा व्यवहार मानसिक कष्ट दे सकता है। शाम का समय उत्साहवर्धक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- सेहत में नरमी महसूस हो सकती है। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें, अन्यथा मानसिक परेशानी हो सकती है। विपरीतलिंगी सगे संबंधी और दोस्तों से सहयोग मिलने का योग है। छात्रों का मन विचलित हो सकता है, पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- संयम और शांति से दिन बिताना चाहिए। दूसरों के मामलों में बिना पूछे हस्तक्षेप करने से बचना होगा। घर के पुराने अटके कार्य पूरे होंगे। कुछ वरिष्ठ व्यक्तियों से मेलजोल का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है तो सभी पहलुओं को ध्यान से देखें।
भाग्यशाली रंग- जरिम, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूरी है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। किसी महिला मित्र या संबंधी से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाएंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर की व्यवस्था में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में कमाई बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- आर्थिक मामलों में भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लेने की जरूरत है। यदि कोई धन उधार मांगे तो सोच समझकर दें, पैसा फंस सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा जिससे गर्व होगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमेला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहें तो सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। धर्म कर्म में धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- पारिवारिक जीवन में संयम और तालमेल रखना जरूरी है, अन्यथा जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत नरम रहने की आशंका है। बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-23 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आश्विन मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वितीया कल प्रात: 04:51 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 02:56 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र अपराह्न 01:40 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः ब्रह्म रात्रि 08:23 बजे तक, तत्पश्चात इंद्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:47 से मध्याह्न 12:35 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: द्वीपुष्कर योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:14 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: द्वितीय नवरात्रि माता ब्रह्मचारिणी पूजा, चंद्र दर्शन।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।