आपके सितारेः मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 का राशिफल
23 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष: मन धर्म कर्म और भक्ति में लगेगा. मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की जा सकती है. पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा. कारोबार में आर्थिक लाभ होगा. बिजनेस को विस्तार दिया जा सकता है. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान होगा. आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा.
भाग्यशाली रंग और अंक: हल्का लाल, 8
वृषभ: दिन प्रसन्नता से बीतेगा. रुके हुए काम बनेंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा. घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है. पड़ोसी अथवा मित्र से सहयोग मिलेगा. शाम का समय खर्चीला होगा. कुछ पारिवारिक जरूरतों और पुण्य कार्यों पर भी धन खर्च किया जा सकता है.
भाग्यशाली रंग और अंक: बैगनी, 5
मिथुन: काम का दबाव बना रहेगा. कई जरूरी अटके काम निपटाने होंगे. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और कहीं से धन आगमन का रास्ता साफ होगा.
भाग्यशाली रंग और अंक: सिलेटी, 1
कर्क: दिन सुखद व भाग्य वृद्धि करने वाला होगा. प्रॉपर्टी संबंधी डील में सफलता मिलने के योग हैं. संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. परिवार में प्रेम और धर्म कर्म का माहौल रहेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. मित्रों के साथ शाम मनोरंजक बिताई जा सकती है.
भाग्यशाली रंग और अंक: भूरा, 2
सिंह: पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और विशेष रूप से पिता से सहयोग मिलेगा. किसी काम में अल्प प्रयास से सफलता मिलने का योग है. व्यावसायिक स्थान में बदलाव लाभदायक साबित होगा. किसी निकट सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से लोगों का दिल जीता जा सकता है.
भाग्यशाली रंग और अंक: लाल, 5
कन्या: कार्यक्षेत्र में बुद्धि और अनुभव का साथ मिलेगा. अधिकारी वर्ग से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा. कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल बीतेगा. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए लाभदायक दिन है. कारोबार और व्यापार का विस्तार किया जा सकता है.
भाग्यशाली रंग और अंक: हल्का हरा, 3
तुला: सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर लाभ प्राप्त होगा. दिन सुखद बीतेगा. आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में दिन पक्ष में रहेगा. करीबी दोस्त से सहयोग मिलेगा. प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताया जा सकता है.
भाग्यशाली रंग और अंक: क्रीम कलर, 7
वृश्चिक: घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा. जीवनसाथी के साथ धर्म कर्म में भाग लेने का मौका मिलेगा. मन में संतुष्टि का भाव रहेगा. काम को बेहतर बनाने में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. नया काम शुरू किया जा सकता है. आर्थिक लाभ भी रहेगा.
भाग्यशाली रंग और अंक: बादामी, 6
धनु: मन धर्म कर्म के काम में लगेगा. शुभ ग्रह योग के कारण बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है. रुके हुए काम शुरू होंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. धन प्राप्ति के साथ धन में बरकत का योग है. शौक की चीजों की खरीदारी की जा सकती है.
भाग्यशाली रंग और अंक: हल्का पीला, 7
मकर: दिन व्यस्तता में बीतेगा. शाम का समय धर्म कर्म में बीतेगा. मन में प्रसन्नता और खुशी की अनुभूति होगी. व्यावसायिक क्षेत्र में मेहनत और सूझबूझ का लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र का परिश्रम पूर्ण प्रतिफल देगा. विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए.
भाग्यशाली रंग और अंक: धूमल, 10
कुम्भ: भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. धन, कर्म और यश में वृद्धि होगी. शत्रु चिंता का शमन होगा और मजबूत विरोधियों में भी विजय प्राप्त होगी. सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अटके काम पूरे होने से उत्साह बढ़ेगा. वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी. किसी शुभ काम में भाग लेकर पुण्य लाभ मिलेगा.
भाग्यशाली रंग और अंक: कत्थई, 18
मीन: घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है. शाम का समय परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा.
भाग्यशाली रंग और अंक: नारंगी, 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
24 सितम्बर 2025 का पंचांग:
वार: बुधवार.
विक्रम संवतः: 2082.
शक संवतः: 1947.
माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष.
तिथि: तृतीया. कल प्रात: 07:06 बजे तक. तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी.
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा.
चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र शाम 16:16 बजे तक. तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र रहेगा.
योग: इंद्र रात्रि 09:03 बजे तक. तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा.
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है.
शुभ मुहूर्त: रवियोग.
सूर्योदय: प्रातः 06:08 बजे.
सूर्यास्त: सायं 06:13 बजे.
राहूकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक.
तीज त्योहार: तृतीय नवरात्रि माता चंद्रघण्टा पूजा.
विशेष दिवस: कोई नहीं है.
पंचक: कोई नहीं है.
मूल: कोई नहीं है.
भद्राः कोई नहीं है.
दिशाशूल: उत्तर दिशा में.