आपके सितारेः शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 26 सितम्बर 2026 का पंचांग

25 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Sep 24, 2026 - 22:35
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 26 सितम्बर 2026 का पंचांग

मेष :- जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। भाग्य आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सहयोग पाएंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक बने रहेंगे। सेहत के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- बिजनेस में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। रेडीमेड वस्त्रों और श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने वालों की कमाई में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। घर परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :- रुचि धर्म अध्यात्म में रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे। कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी काम में प्रयास का लाभ मिलेगा। घर परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- सुख साधन मिलने का योग बना हुआ है। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का वरदहस्त प्राप्त होगा। शौक और मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे। लेकिन वैवाहिक जीवन में क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा, नहीं तो जीवनसाथी के साथ कहा-सुनी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। गूढ़ विद्याओं को जानने में रुचि लेंगे। घर परिवार में माता से सहयोग और स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के संबंधियों से व्यवहार में संयम रखना होगा। जिन जातकों को उदर रोग संबंधी कुछ समस्या है, उनकी सेहत में सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास करेंगे तो कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में साथी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। अकाउंट और शिक्षण संबंधी काम में भी भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में आपसी स्नेह और सहयोग मिलेगा। पिता और चाचा की ओर से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- जोखिम वाले काम और निवेश से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। महिला साथी सहकर्मियों से वाद-विवाद में उलझने से बचना चाहिए। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। किसी साथी सहयोगी की गलतियों की वजह से परेशानी भी हो सकती है। बिजनेस में लागत के अनुसार धन निकालने में सफल रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :- साहसिक निर्णय का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी अनुकूल संबंध बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

धनु :- वाहन सुख का भी संयोग बना हुआ है। दीर्घकालीन निवेश योजना में धन लगाकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर परिवार में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सगे संबंधियों के बीच छवि बेहतर बनेगी।

भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- कार्ययोजना सफल होगी और कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं सम्मान मिलने का संयोग बनेगा। नौकरी में विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। बिजली के उपकरण और प्रॉपर्टी से संबंधित काम में विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। घर परिवार में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- अधिकारियों के व्यवहार से निराशा हो सकती है। लेकिन सकारात्मक रहें और किसी से उलझने से बचें। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू कारणों से कुछ अप्रत्याशित खर्च भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- अटका धन भी मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र की योजनाओं का लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र के काम में भी भाग ले सकते हैं। किराना और बिल्डिंग मटेरियल के काम में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। घर परिवार में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-26 सितंबर 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - भाद्रपद।

पक्ष - शुक्ल।

तिथि: पूर्णिमा रात्रि 10:18 बजे तक, उपरांत प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 11:32 बजे तक, उपरांत उत्तराभाद्रपद रहेगा।

योगः गण्ड अपराह्न 01:17 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 बजे से 12:34 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:11 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: भाद्रपद पूर्णिमा, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा श्राद्ध, श्राद्ध पक्ष प्रारम्भ, पंचक।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: चल रहे हैं।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 10:46 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor