आपके सितारेः गुरुवार, 27 सितम्बर 2025 का राशिफल

27 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 26, 2025 - 22:21
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 27 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- अपने जरूरी काम को दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके पास आज काम की अधिक जिम्मेदारी रहेगी ऐसे में आपको काम की प्राथमिकता को तय करना होगा नहीं तो दिन के दूसरे भाग में आप उलझ सकते हैं। वैसे आपको आज कारोबार मे आर्थिक लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- आज अधिक परिश्रम के बाद ही काम में सफलता मिलने वाली है इसलिए धैर्य से काम लें। नौकरी में आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामलों में अधिक उलझन से बचें। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विषयों को जानने में गहरी रुचि होगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा
भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :- आज भाग्य बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है।पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- धानी
भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में आ रही रुकावटें भी खत्म होगी और कमाई मे आज वृद्धि होगी। आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। लापरवाही से नुकसान हो सकता है,कीमती वस्तुओं का आपको आज ध्यान रखना चाहिए।आज मन कुुछ विचलित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कोई पुरानी समस्या फिर से आपके सामने आ सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई पारिवारिक समस्या आज दूर हो सकती है। नौकरी में दिन आपका सामान्य बीतेगा। दिन का दूसरा भाग कुछ उलझन भरा रहेगा। अचानक से कुछ नया काम आन से आप परेशान हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- नारंगी
भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- आज कामकाज और कारोबार में सतर्क होकर अपना काम करना चाहिए। विरोधियो को मात देने में आप सफल रहेगे। वैवाहिक जीवन मे आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा, मानसिक उथल पुथल की वजह से शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- आपको आज आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि कमाई से अधिक खर्च होने का संयोग बना है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक भागदौड़ व पारिवारिक अशांति विशेष रूप आपको उलझाएगी। सामाजिक कार्यों मे आपको आज संभलकर व्यवहार करना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनेस में पिता और परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। शाम का समय आप परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेमी के साथ आपका किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो आपके रिश्ते में सुधार होगा और प्रेम संबंध आपका प्रगाढ बनेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ
भाग्यशाली अंक-1

धनु :- आज अपनी सेहत के ध्यान रखना होगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। पीठ और कमर में आप दर्द महसूस कर सकते हैं। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। दोस्तो के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने का भी संयोग बन सकता है। आज शाम आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किस शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- आज कुछ अनुभवी लोगों का साथ मिलने से आपको नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से आपको कार्यक्षेत्र में चल रहा किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आज आपके लिए यह भी जरूरी है कि अपने पेंडिंग को भी निपटाने का प्रयास करें नहीं तो आपको नई समस्याओं का सामना करना होगा।

भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- भाइयों से रिश्ते आपके आज मधुर रहेगे। आपको आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपको वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- आज आर्थिक मामलो में भाग्य लाभ दिलाएगा। आप अपने कारोबार व्यापार में विस्तार के लिए आज धन लगा सकते हें। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज विरोधियों से सतर्क भी रहना होगा। धार्मिक कार्यो में भी आज आप भाग ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, मो.- 
9893118788


28 सितम्बर 2025 का पंचांगः

वारः रविवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष

तिथि: षष्ठी अपराह्न 02:27 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशि:- अर्द्धरात्रि 03:55 बजे तक वृश्चिक तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 03:55 बजे तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।

योगः आयुष्यमान अर्द्धरात्रि 12:32 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 से मध्याह्न 12:33 बजे

शुभ मुहूर्त: रवियोग, सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:10 बजे
.
सूर्यास्तः सायं 6:08 बजे

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: षष्ठ नवरात्रि कात्यायनी माता पूजा,कल्पारम्भ, अकाल बोधन।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक:कोई नहीं है.

मूल: चल रहे है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में