आपके सितारेः रविवार, 28 सितम्बर 2025 का राशिफल
28 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
राशिफल रविवार 28 सितम्बर 2025
मेष :- आज परिवार का सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काफी समय से रुके हुए कार्य शाम के समय पूरे होने के प्रबल योग हैं। आज रात का समय अपनों से मुलाकात में बीतेगा। छात्रों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की जरूरत है। पढाई लिखाई पर आपको आज ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ
भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- आज संयम और शांति से काम लेने की जरूरत है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको नौकरी में पद और प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी आज आपकी मदद करेगा। मन में प्रेम की भावना रहेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ घूमने और वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- आज किसी सुख साधन के मिलने का योग बना है। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा और दोस्तों के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। यदि संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमें बच्चों को सफलता मिलने से खुशी होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। माता से सहयोग और स्नेह मिलेगा,वाणी पर संयम रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- वाणी की कोमलता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य आज आपको सफल बनाएंगे। छात्र आज अपनी शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगेो। विरोधी और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। आज आपको कामकाज की मामले में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगीं।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- आपको किसी सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। शुभ कार्य पर आज धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। आपको आज प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद मामले में आपको सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर और परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की आपको आज खुशी मिलेगी प्रेम प्रसंग प्रबल होंगे। आज आप अपनी माता के सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर
भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- मानसिक तनाव से आपको परेशानी होगी। आज कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत के मामले में आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। भाइय़ों की सलाह और सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। आपको आज विवादित विषयो से दूर रहना चाहिए। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक-9
धनु :- ससुराल पक्ष आज लाभ मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक व्यापार में भी अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको आज जीवनसाथी की मदद से किसी अटके काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज शाम से लेकर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर भाग्यशाली अंक- 3
मकर:- आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन के मामले में भी आज शनिवार का दिन आपके पक्ष मे रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके अटके हुए काम आज बन सकते हैं।मानसिक भटकाव महसूस कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- आज अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार की दिशा में किए गए काम आज सफल रहेंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसमें निवेश करना आज लाभकारी सिद्ध होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-आपकी कोई चली आ रही समस्या का समाधान होने से आप राहत की सांस लेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी धार्मिक कार्यक्रम मे भाग लेने का मौका मिलेगा। संतान के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपकी कोई खोई वस्तु आज मिल जाने से आपको खुशी होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी
भाग्यशाली अंक- 9
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, मो.-
9893118788
29 सितम्बर 2025 का पंचांगः
वारः सोमवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः1947
माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष
तिथि: सप्तमी शाम 04:31 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि:- धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र कल प्रात: 06:17 बजे तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योगः सौभाग्य अर्द्धरात्रि 01:01 बजे तक तत्पश्चात शोभन योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 से मध्याह्न 12:33 बजे
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:10 बजे
.
सूर्यास्तः सायं 6:07 बजे
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: सप्तम नवरात्रि कालरात्रि माता पूजा,सरस्वती आवाहन,नवपत्रिका पूजा, अश्विन नवपद ओलीप्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक:कोई नहीं है.
मूल: कल प्रात: 06:17 बजे पर समाप्त।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में