आपके आज के सितारेः 14 नवंबर 2024 का राशिफल 

14 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में 15 नवंबर 2024 का पंचांग भी।

Nov 14, 2024 - 11:36
 0
आपके आज के सितारेः 14 नवंबर 2024 का राशिफल 

मेष:- आज वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिक सजगता रहेगी। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में साथी से दूर जाना पड़ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे।

वृष:- आज धन एवं मान में वृद्धि होगी। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि के कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।  विद्यार्थी वर्ग को शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। प्रेम संबंध में निकटता आएगी।

मिथुन:- आज सरकार से फायदा मिलेगा। कोई तुम्हें गुमराह करने की कोशिश करेगा। बड़े अधिकारी से सचेत रहें। लंबी यात्रा से लाभ होगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क:- आज पुराने दोस्तों से मिलने में फायदा रहेगा। समय का सही उपयोग करें। पूजा, पाठ में अभिरुचि बढ़ेगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी।  कानूनी विवाद में उलझना श्रेष्ठ नहीं है। शादी पार्टी में जाने की खबर आएगी।

सिंह:- आज राजनीति में विरोधी षड्यंत्र रचकर मुसीबत में डाल सकते हैं। यात्रा में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतें। किसी प्रियजन से मिलन होगा। वाहन धीमे चलाएं।

कन्या:- आज धन संपत्ति सुख सुविधा वृद्धि होगी। मित्रों से भेंट होगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। आज महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग हैं। 

तुला:- आज विवाद में विजय प्राप्त होगी। भूमि, सोना, वस्त्र आदि का लाभ होगा। व्यापार में आई बाधा दूर होगी। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी हो सकती है। कृषि कार्य में मित्रों एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक:- आज संतान के कारण धन मिल सकता है। बने कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग साथी से लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन खरीद सकते हैं।  स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।

धनु:- आज शत्रुओं से कष्ट होगा। कार्य क्षेत्र में कोई नया सहयोगी विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। मांगलिक कार्य में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर:- आज कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। रोजी रोजगार की स्थिति सुधरेगी। पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।  समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा में नए मित्र बनेंगे।

कुंभ:- आज परिवार में व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रभावी भाषण शैली की सराहना होगी। मांगलिक कार्य पर अत्यधिक धन खर्च  कर सकते हैं। मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा।

मीन:- आज साहित्य, संगीत में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में बदलाव की प्रतिक्रिया अच्छी रहेगी। गृहस्त्री की समस्या सुलझेगी। राजनीति के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा।

- डॉ० अरविन्द मिश्र 
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद, 
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, संजय प्लेस आगरा। 
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक। 
मो० 9412343560

15 नवंबर 2024 का पंचांग 

वारः-  शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः-1946

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष। 

तिथि:- पूर्णिमा तिथि रहेगी। 

चंद्र राशि:- मेष राशि रहेगी।

चंद्र नक्षत्र:- भरणी नक्षत्र रात्रि 9:54 मिनट तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।  

योगः- व्यातिपात योग रहेगा। 

अभिजित मुहूर्तः- दोपहर 11:40 से 12:25

दुष्टमुहूर्त:- कोई नहीं। 

सूर्योदयः- प्रातः 6:43

सूर्यास्तः-  सायं 5:24

राहूकालः-  प्रातः10:44 मिनट से1 2:04 मिनट तक।

तीज त्योहार:- कार्तिक पूर्णिमा, स्नानपर्व, त्रिपुरोत्सव मेला।

भद्राः- प्रातः 6:19 मिनट से सायं 4:38 मिनट तक रहेगी।  

पंचकः नहीं है।

SP_Singh AURGURU Editor