आपके आज के सितारेः 12 नवंबर 2024 का राशिफल 

12 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में जानिए 13 नवंबर 2024 का पंचांग भी।

Nov 12, 2024 - 11:06
Nov 12, 2024 - 11:28
 0
आपके आज के सितारेः 12 नवंबर 2024 का राशिफल 

मेष:- आज लाभ प्राप्ति होगी। भूमि, वाहन आदि का सुख मिलेगा। राजनीति में रुतबा बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। विवाह संबंधी कार्य में अधिक व्यस्तता रहेगी। घर गृहस्थी में हास्य रस बढ़ेगा।

वृष:- आज मित्र के सहयोग से धन लाभ का रास्ता खुलेगा।  नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा। मंगल उत्सव मिलन मन खुश करेगी। विद्यार्थी वर्ग में असंतोष बढ़ सकता है।

मिथुन:- आज विरोधी से दूर रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। बच्चों का रुझान पढ़ाई में बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में अनबन हो सकती है।

कर्क:- आज राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलेगा। कानूनी विवाद से दिक्कत आ सकती है।  स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन संभव है।  व्यर्थ तनाव रहेगा।

सिंह:- आज जमीन जायदाद का सुख मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल पक्ष से मांगलिक कार्य का आमंत्रण मिलेगा। सुख प्राप्त होगा।

कन्या:- आज उन्नति का समाचार मन खुश करेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। नौकरी में बॉस से निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला:- आज प्रतियोगिता परिणाम श्रेष्ठ रहेगा। कार्य आरंभ कीजिए, भाग्य प्रतीक्षारत है।  साझे के काम से मुनाफा होगा। विदेश यात्रा संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक:- आज परिवार में अकारण कहासुनी हो सकती है। वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें।  प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक एवं संदेह बढ़ेगा। आय कम और व्यय अधिक होगा। 

धनु:- आज किसी पुराने झंझट से ले देकर छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।  व्यापारिक योजना सफल होगी। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर:- आज परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। घर एवं व्यापारिक स्थल की साजसज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा।  

कुंभ:- आज साझे के काम का विशेष लाभ होगा। शादी पार्टी में जाने की खबर आएगी। कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु पक्ष पर भारी पड़ेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी।

मीन:- आज आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा।  किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा।  माता-पिता से भेंट होगी।

-डॉ० अरविन्द मिश्र 
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद,
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, संजय प्लेस आगरा। 
परामर्श समयः- दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक। 
मो० 9412343560


13 नवंबर 2024 का पंचांग 

वारः  बुधवार।  

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः1946

माह/पक्ष:  कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।  

तिथि : द्वारदशी दोपहर 1:01 मिनट तक तत्पश्चात त्रियोदशी रहेगी । 

चंद्र राशिः मीन राशि रहेगी । 

चंद्र नक्षत्रःरेवती नक्षत्र रहेगा। 

योगः वज्र योग दोपहर 3:25 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा। 

अभिजित मुहूर्तः      दोपहर  11:45 से 12:30 तक।

दुष्टमूहर्त : कोई नहीं। 

सूर्योदयः  प्रातः 6:42

सूर्यास्तः  सायं 5:26

राहूकालः दोपहर 12:03 मिनट से दोपहर 1:24 मिनट तक । 

तीज त्योहारः खाटू श्याम जयंती (मेला राजस्थान), महाकवि कालीदास जयंती। 

भद्रा : नहीं है। 

पंचकः  चल रहे है।

SP_Singh AURGURU Editor