आपके आज के सितारेः 25 नवम्बर 2024 का राशिफल
25 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में 26 नवंबर 2024 का पंचांग भी।
मेष :-आज किसी दूसरे के झगड़े में ना पड़े। आपको समस्या हो सकती है। व्यापार में समय वृद्ध तरीके से कार्य करें। अच्छी आमदनी होगी। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें। धोखा हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रेम विवाह को लेकर वार्ता हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
वृष:- आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। साझेदारी के काम में अच्छी आमदनी होगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी।
मिथुन:- आज नौकरी में पदोन्नति का योग बनेंगे। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। कोई प्रियजन अकारण आपसे नाराज हो सकता है। जिससे आपका खिन्न रहेगा।
कर्क:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही ना करें। कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। व्यापार में मित्र एवं परिजनों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। विवाह संबंधी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे।
सिंह:- आज किसी दूर देश के प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापारिक योजना सफल होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें। अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा।किसी प्रियजन से धन अथवा उपहार मिल सकते हैं।
कन्या:- आज समाज में आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। वस्त्र आभूषण खरीद सकते हैं। भवन निर्माण से जुड़े लोगों को नए अनुबंध प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में किसी के बहकावे में ना आए। अपने साथी पर भरोसा रखें।
तुला:- आज रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार में बड़ा परिवर्तन करने से पूर्व सोच विचार करें। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी।
वृश्चिक:- आज किसी प्रियजन से अकारण कहा सुनी हो सकती है। जिससे आपका मन दुखी रहेगा। व्यापारिक योजना सफल होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी ईमानदारी की प्रशंसा होगी। जुआ सट्टा खेलने से बचें। अन्यथा मुसीबत में पढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन का अभाव खटकता रहेगा।
धनु:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा अभिन्न मित्र के सहयोग से दूर होगी। न्याय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छा न्याय करने के लिए लोगों से सम्मान एवं सराहना प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
मकर:- आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। अतः स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। रोजगार की तलाश पूरी होगी। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात अथवा परीक्षा में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य में दिखावा करना भारी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में साथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। धन में वृद्धि होगी।
कुंभ:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। कोई पुरानी वस्तु बेचकर नई वस्तु खरीद सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें।
मीन:- आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से भूमि, भवन, वाहन आदि कीमती उपहार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी कार्यों में आ रही बाधा से मुक्ति मिलेगी।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद,
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान ,संजय प्लेस आगरा।
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मो० 9412343560
26 नवंबर 2024 का पंचांग
वारः- मंगलवार।
विक्रम संवतः- 2081
शक संवतः- 1946
माह/ पक्ष:- मार्गशीष (अगहन) मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि:- एकादशी रहेगी।
चंद्र राशि:- कन्या राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्र:- हस्त नक्षत्र रहेगा।
योगः- प्रीति योग दोपहर 2:12 मिनट तक। तत्पश्चात आयुष्मान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः- प्रातः 11:50 से 12:45 तक रहेगा।
दुष्टमुहूर्त:- कोई नहीं।
सूर्योदयः- प्रातः 6:52
सूर्यास्तः- सायं 5:21
राहूकालः- दोपहर 2:43 से 4:02 तक रहेगा।
तीज त्योहार:- उत्पन्ना एकादशी, संविधान दिवस।
भद्राः- नहीं है।
पंचकः- नहीं है।
आज का दिशा शूल
मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है और इसमें यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा गुड़ खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें।