शिवाजी मंडल की तिरंगा यात्रा में युवाओं ने दिखाया जोश, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शिवाजी मंडल की तिरंगा यात्रा की शुरुआत इंद्रा कॉलोनी स्थित एसएस पब्लिक स्कूल से हुई। डॉ. अलौकिक उपाध्याय ने युवाओं और बच्चों के हाथों में तिरंगा देकर इस यात्रा को रवाना किया।
जनता और दुकानदारों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत
यात्रा के मार्ग में क्षेत्रीय जनता, दुकानदार और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका गरिमामय स्वागत किया। युवाओं और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने माहौल को उत्साह से भर दिया।
देश की एकता और सम्मान का संदेश
भाजपा शिवाजी मंडल के अध्यक्ष पं. देवेश पचौरी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य घर-घर तिरंगा लगवाने का संकल्प दिलाना और देश की एकता तथा अखंडता का संदेश देना है। डॉ. अलौकिक उपाध्याय ने कहा कि यह यात्रा देश के प्रति सम्मान और समर्पण की मिसाल है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जैसे हेमन्त भेाजवानी, वीरेन्द्र बज्जड, शेखर जैन, मीनाक्षी वर्मा, राधा मनवानी, गुडडू मैनन, रवि दिवाकर सहित अनेक युवा और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।