जेलेंस्की को लग सकता है झटका, क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को अमेरिकी मान्यता संभव

वाशिंगटन। अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूस के नियंत्रण को मान्यता देने के लिए तैयार हो सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

Apr 19, 2025 - 22:44
 0
जेलेंस्की को लग सकता है झटका, क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को अमेरिकी मान्यता संभव

यह खबर तब आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के लिए बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

2014 में रूस ने क्रीमिया पर हमला किया था और वहां एक विवादास्पद जनमत संग्रह कराया था। अमेरिका और बाकी ज्यादातर देशों ने इस विलय को स्वीकार नहीं किया है। अगर अमेरिका क्रीमिया को रूस का हिस्सा मानता है तो यह अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ होगा, क्योंकि इन नियमों के मुताबिक बल के द्वारा किसी क्षेत्र को कब्जा करना गलत माना जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो शांति वार्ता की धीमी गति से काफी परेशान हो रहे हैं। कल दोनों नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही कोई नतीजा नहीं निकलता तो अमेरिका वार्ता से बाहर हो सकता है।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "अगर यह प्रक्रिया जितनी देर तक चलेगी, हमारी भागीदारी को सही ठहराना उतना ही मुश्किल होता जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी पक्ष इस प्रक्रिया में देरी करता रहा तो अमेरिका समझौते के लिए कोशिश करना बंद कर देगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस को कोई भी क्षेत्र देने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने बार-बार कहा है कि यूक्रेन क्रीमिया समेत किसी भी क्षेत्र को रूस का हिस्सा नहीं मानेगा। गुरुवार को कीव में उन्होंने ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ पर रूस के समर्थन में बात करने का आरोप लगाया।

जेलेंस्की ने कहा, "हम कभी भी यूक्रेनी जमीन को रूस का हिस्सा नहीं मानेंगे।