हितार्थ आगरा लीड्स फाउंडेशन के शिविर में 110 यूनिट रक्तदान

आगरा। हितार्थ लीड्स अप समूह रक्तदान फाउंडेशन ने अपने पांचवें स्थापना दिवस पर दरेसी नंबर 2 स्थित अचल भवन पर रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।

Mar 24, 2025 - 17:24
Mar 24, 2025 - 17:25
 0
हितार्थ आगरा लीड्स फाउंडेशन के शिविर में 110 यूनिट रक्तदान
हितार्थ आगरा लीड्स फाउंडेशन के रक्तदान शिविर की एक झलक।

शिविर का शुभारम्भ मनःकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी, भाजपा नेता अलौकिक उपाध्याय और समाजसेवी दीपाली गुप्ता ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष अमर गुप्ता ने कहा कि इटली में रक्तदाताओं को रक्तदान दिवस की वेतन सहित छुट्टी मिलती है। एक यूनिट ब्लड डोनेशन से करीब 3 लोगों की जान बचाई जाती है। छह माह में एक बार रक्तदान अवश्य करें। 

उपाध्यक्ष रॉबिन गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है। आपके रक्तदान करने से किसी को जीवनदान मिल सकता है। शिविर में 110 यूनिट रक्त इकठ्ठा किया गया। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर पार्षद अनुज शर्मा, आदेश सिंघल, रौनक गुप्ता, धीरज जैन, दीपक बंसल, रवि वर्मा, आमेश गुप्ता, सौरभ वर्मा, सुमित गुप्ता, भरत गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद सराफ, नितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।