बाबा महाकाल के जयकारों संग आगरा से रवाना हुई आस्था भक्त मंडल की 11वीं उज्जैन यात्रा

आगरा। बाबा महाकाल के पावन दर्शन को लेकर आस्था भक्त मंडल की 11वीं उज्जैन यात्रा शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से रवाना हुई। इस बार यात्रा में 350 श्रद्धालुओं का जत्था आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से उज्जैनी एक्सप्रेस द्वारा दोपहर 3:30 बजे रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बाबा महाकाल की आरती कर एवं भक्तों को तिलक लगाकर किया।

Jul 25, 2025 - 21:04
 0
बाबा महाकाल के जयकारों संग आगरा से रवाना हुई आस्था भक्त मंडल की 11वीं उज्जैन यात्रा
आस्था भक्त मंडल की 11वीं उज्जैन यात्रा को रवाना करते विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल। साथ हैं आस्था भक्त मंडल के पदाधिकारी। 

-350 श्रद्धालुओं का जत्था उज्जैनी एक्सप्रेस से हुआ रवाना, बाबा को अर्पित होंगे त्रिशूल, छत्र और छप्पन भोग

बाबा को चढ़ेगा चांदी का मुकुट, त्रिशूल और छप्पन भोग
मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू ने बताया कि यात्रा में त्रिशूल, शंख, छत्र व छप्पन भोग प्रसाद बाबा महाकाल को अर्पित किया जाएगा। उज्जैन पहुंचकर दिनांक 26 जुलाई शनिवार को श्रद्धालु पंचामृत अभिषेक करेंगे। इसके बाद दोपहर को खीर भंडारा और रात्रि को टी-सीरीज के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा बाबा का जागरण होगा।

तीन दिवसीय भक्ति कार्यक्रम में उमड़ेगी श्रद्धा
रविवार 27 जुलाई को दोपहर में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। रात्रि की महाआरती के बाद यात्रा आगरा के लिए रवाना होगी। यह यात्रा मात्र 11 श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी, जो अब 350 से अधिक भक्तों तक पहुंच चुकी है। आस्था भक्त मंडल हर वर्ष श्रावण मास के तृतीय शनिवार को बाबा महाकाल की विशेष पूजा करता है। इसी प्रकार जनवरी माह में माँ वैष्णो देवी की अखंड ज्योति यात्रा का आयोजन भी करता है।

350 श्रद्धालुओं की आस्था का कारवां
यात्रा में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से मंडल के संस्थापक राजू भगत जी, संरक्षक राकेश अग्रवाल, संजय गोयल, अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू), उपाध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, संजय गुप्ता, महामंत्री विद्युत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, सनी गोयल, कमल फतेहपुरिया, देव अग्रवाल, पूरन आलू, ऋषभ वर्मा, बलवीर ठाकुर, निलेश गोयल, दिलीप अग्रवाल, श्रीमती रेखा वर्मा, पूजा, ज्योति सहित कुल 350 श्रद्धालु शामिल हैं।

SP_Singh AURGURU Editor