एक पेड़ मां के नाम अभियान में वितरित किए गए 1500 पौधे, भावनात्मक जुड़ाव से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आगरा। प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए नगर निगम आगरा एवं सी.एल.सी नगर निगम आगरा के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन समुद्र सागर अपार्टमेंट, न्यू आगरा में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

Jul 15, 2025 - 22:34
 0
एक पेड़ मां के नाम अभियान में वितरित किए गए 1500 पौधे, भावनात्मक जुड़ाव से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
न्यू आगरा के समुद्र सागर अपार्टमेंट में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान में मौजूद अतिथिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक।

इस आयोजन में सहकार भारती आगरा मंडल एवं महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सक्रिय भागीदारी के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पं. मदन मोहन मालवीय, स्व. लक्ष्मणराव इनामदार, सरस्वती माता एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

भावपूर्ण गीत और 1500 पौधों का वितरण

सांस्कृतिक वातावरण को सजीव करते हुए मीना शर्मा एवं नम्रता सिंह ने सहकार भारती गीत की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य भाग में लगभग 1500 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इनमें पीपल, पाकड़, जामुन, शहतूत, अनार, अर्जुन, ढांक, शीशम, देसी कदंब, आँवला, अमरूद, बेल, नींबू, करौंदा, मधुमालती, कनेर, गुलमोहर जैसे भारतीय पारिस्थितिकी के लिए उपयोगी पौधे शामिल रहे।

पर्यावरण पर जागरूकता का संदेश

आयोजन में पर्यावरण संकट और उसके समाधान पर अनेक विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए और वृक्षारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक राकेश शुक्ला (उप सचिव, सी.एल.सी नगर निगम)  थे।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में आदित्य कुमार दुबे, बी.एल. गुप्ता, पंकज भूषण, नवीन कुमार शर्मा, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. डी.सी. मिश्रा, प्रो. शोभनाथ जैसल, प्रभाकर शर्मा, प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. सपना गोयल, केके पांडेय, श्रीमती करुणा नागर, डॉ. रोहतान सिंह, श्रीमती नीलम सिरसा, संजय यादव एडवोकेट, विनय कामरा, चतुर्भुज तिवारी, विजय गोयल, श्रीमती प्रतिमा भार्गव, डॉ. केशव शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार, अच्युत सारस्वत, प्रवेंदर व्यास, के.के. राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारीगण, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं तथा श्रीमती पूनम सोलंकी सहित अनेक पर्यावरणप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor