नेशनल चैम्बर के 16 प्रकोष्ठों का गठन, मनीष अग्रवाल और शलभ शर्मा को अहम जिम्मेदारी, टीटीजेड पर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए तीन कमेटियां बनेंगी
आगरा। व्यापारिक हितों को नई दिशा देने और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स की अहम बैठक में 16 प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया गया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को सदस्यता एवं प्रशासनिक समिति का चेयरमैन तथा पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा को वित्त एवं कार्यक्रम समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
16 प्रकोष्ठों का गठन, अनुभवी हाथों को सौंपी कमान
अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि चैम्बर को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 16 प्रकोष्ठ गठित कर उनके चेयरमैन नियुक्त कर दिए गए हैं।
इनमें जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल, आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा, बैंकिंग प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुनील सिंघल, गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन, फाउंड्री डेवलपमेंट प्रकोष्ठ के चेयरमैन अंशुल अग्रवाल, प्रदूषण विभाग समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा नियुक्त किए गए।
इसी प्रकार एक्सपोर्ट प्रमोशन प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरिन्द्रर सिंह, नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, महिला उद्यमिता प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन आशी अग्रवाल, नगर निगम एवं जल निगम प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. एस.के. साहनी, एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल, श्रम कल्याण प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्रीकिशन गोयल बनाए गए।
इसके अलावा होटल एवं रेस्टोरेंट विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन राकेश कुमार चौहान, रेलवे प्रकोष्ठ के चेयरमैन एस.एन. अग्रवाल, नाचिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन दिनेश कुमार जैन तथा सीआईआई, फिक्की एवं फीओ समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश अग्रवाल नियुक्त किए गए।
संविधान समिति और तीन नई समितियां जल्द
अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने घोषणा की कि शीघ्र ही संविधान समिति का गठन किया जाएगा, जो संगठन की नीतियों और ढांचे को और सुदृढ़ करेगी। साथ ही ताज संरक्षित क्षेत्र (टीटीजेड) में उद्योगों पर लगी बंदिशों को हटाने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी हेतु तीन अलग-अलग समितियां गठित की जाएंगी। इनमें लीगल समिति, टेक्निकल समिति और प्रदेश व केंद्र सरकार समन्वय समिति शामिल होंगी।
बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल के साथ उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल सहित पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र सिंघल, महेन्द्र कुमार सिंघल, नरेन्द्रर सिंह, श्रीकिशन गोयल, संजय गोयल समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य उपस्थित सदस्यों में राकेश चौहान, विवेक जैन, सचिन सारस्वत, मयंक अग्रवाल, अनुज विकल, विजय गुप्ता, देवेन्द्र गोयल, सुशील बंसल, विजय मित्तल, राजेश अग्रवाल, नारायण भरानी, संजय अग्रवाल, गोमित जैन, अशोक गोयल, अनिल अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, विकास मित्तल, मुरारी लाल गोयल, अम्बुज गोयल, संजय अरोरा, राजकुमार भगत, सुनील सिंघल, विवेक मित्तल और नितिन अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।