25 साल का इंतजार खत्म, सांसद नवीन जैन की निधि से बनने जा रहीं दो सीसी सड़कों का शिलान्यास
आगरा। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और वार्ड 77 शहीद नगर के नेहरू एंक्लेव में लंबे समय से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को राहत मिली है। राज्यसभा सांसद नवीन जैन की सांसद निधि से दोनों स्थानों पर सीसी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। नेहरू एंक्लेव में करीब 25 वर्षों बाद सड़क बनने से क्षेत्रीय नागरिकों में खुशी है। दोनों विकास कार्यों का शिलान्यास भाजपा युवा नेता वैभव जैन ने किया।
आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बरौली अहीर में गजेंद्र यादव के आवास से शंकर यादव के आवास तक करीब 18 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण होने जा रहा है। क्षेत्रीय जनता की मांग पर सांसद नवीन जैन ने अपनी सांसद निधि से इस कार्य को स्वीकृति दी थी। भाजपा युवा नेता वैभव जैन ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
वहीं, वार्ड 77 शहीद नगर के नेहरू एंक्लेव में न्यू शारवुड स्कूल से महिला छात्रावास तक करीब 170 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई जाएगी। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सड़क के निर्माण के लिए करीब 25 वर्षों से इंतजार किया जा रहा था। सड़क बनने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
जनसुविधाओं को प्राथमिकता
भाजपा युवा नेता वैभव जैन ने कहा कि सांसद नवीन जैन के लिए जनसेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है। सांसद निधि का उपयोग ऐसे कार्यों में किया जा रहा है, जिनसे सीधे आम नागरिकों को सुविधा और राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। विशेष रूप से नेहरू एंक्लेव में करीब 25 वर्ष बाद सड़क बनने से स्थानीय नागरिकों में खुशी है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, मंडल अध्यक्ष कौशल चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, प्रमोद गिरी, नामित पार्षद जितेंद्र सविता, वार्ड 57 की पार्षद फूल प्यारी, सतीश पुरी गोस्वामी, राकेश राठौर, प्रवेश दीक्षित, रोहित पचौरी, मंडल उपाध्यक्ष सुनील राठौर, कंचन राजपूत, मंडल मंत्री वीरू गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष ललित कुशवाहा, कपिल रावत, वार्ड संयोजक प्रथम पचौरी, वार्ड 23 के संयोजक कमल झा सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।