आगरा के बाह में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला 38 वर्षीय युवक का शव, सुसाइड की आशंका

आगरा के थाना कस्बा बाह क्षेत्र के मोहल्ला सुनट्टी निवासी 38 वर्षीय नौशाद का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 11, 2025 - 22:53
 0
आगरा के बाह में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला 38 वर्षीय युवक का शव, सुसाइड की आशंका
फंदे पर लटके मिले युवक के बाह के अस्पताल में मौजूद परिजन। 

आगरा। थाना कस्बा बाह क्षेत्र के मोहल्ला सुनट्टी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर कमरे में 38 वर्षीय नौशाद का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मौके की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक नजर में फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और घर में मातम छा गया।

थाना बाह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए हर स्थिति की बारीकी से जांच की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor