40 वर्षों की निष्ठा को मिला सम्मानः कप्तान सिंह चाहर बने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में लंबे समय से सक्रिय और वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह चाहर को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की स्वीकृति से की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय (पूर्व विधायक) ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में कप्तान सिंह चाहर को नियुक्ति पत्र सौंपा।

Oct 23, 2025 - 18:23
 0
40 वर्षों की निष्ठा को मिला सम्मानः कप्तान सिंह चाहर बने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष
कप्तान सिंह चाहर को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपते प्रदेश अध्य़क्ष रामाशीष राय।

छात्र जीवन से ही चौधरी चरण सिंह को आदर्श मानने वाले कप्तान सिंह चाहर करीब 40 वर्षों से रालोद के विभिन्न पदों पर सक्रिय हैं। वे 16 वर्ष तक लगातार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे। इसके अलावा छात्र लोकदल, युवा लोकदल और जिला अध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

कप्तान सिंह चाहर की नियुक्ति पर सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह (गुड्डू चौधरी), विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार, विधायक डॉ. अजय कुमार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, पूर्व उपाध्यक्ष चौ. रामवीर सिंह, महासचिव महेश जाटव, सचिव डॉ. रूपेश चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मालती चौधरी ,गोविंद शर्मा, दुर्गेश शुक्ला ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से रालोद में अनुभव, संघर्ष और संगठन की नई चेतना आएगी।

SP_Singh AURGURU Editor