आगरा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, साथ ही परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छात्र-छात्राएं स्नातक (BA, B.Sc., B.Com, BBA, BCA, B.Sc. BioTech, B.Ed.) एवं परास्नातक (M.Com, MA, M.Sc, PGDJ, LLB, LLM, BA.LLB) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए https://dbrausm.smarath.edu.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
-कालेज में बीएससी की परीक्षा 21 की बजाय अब 22 मई को, नर्सिंग एंट्रेंस के चलते किया गया है बदलाव
-स्नातक व परास्नातक कोर्सों में नामांकन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवश्यक, Samarth पोर्टल पर करें आवेदन
Samarth रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य
प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए Samarth Registration Number (SRN) अनिवार्य किया गया है। केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनका वेब रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुका है। रजिस्ट्रेशन आईडी भूल जाने की स्थिति में वेबसाइट पर "Forgot Registration" विकल्प उपलब्ध है।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
-फॉर्म भरने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।
-केवल फॉर्म भरने की तिथि से पूर्व जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे।
-दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ही अपलोड करें, अन्यथा आवेदन निरस्त हो सकता है।
-यदि फॉर्म में कोई त्रुटि होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यार्थी की होगी।
-सफलतापूर्वक फॉर्म जमा करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी निकालना अनिवार्य है।
-यदि किसी कारणवश प्रिंट नहीं निकल पा रही हो, तो तीन कार्यदिवस के भीतर कॉलेज हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
परीक्षा कार्यक्रम में अहम बदलाव
प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर की सातवीं एवं आठवीं बैच की 21 मई 2025 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 22 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय कॉलेज परिसर में नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु लिया गया है। सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे नई तिथि के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित हों।