आतंकी हमले के विरोध में आगरा में उबाल जारी: अग्रवाल महासभा और शू फैक्टर्स ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
आगरा। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकी हमले के खिलाफ आगरा में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। सामाजिक और व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर सख्त विरोध दर्ज कराया।
अग्रवाल महासभा ने जहां मोमबत्तियां जलाकर और काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी, वहीं आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। दोनों संगठनों ने भारत सरकार से आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान को सबक सिखाने की अपील की।
अब आतंक की फैक्ट्री को हमेशा के लिए बंद करना होगा– अग्रवाल महासभा
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि अब आतंक की जड़ों पर सीधा वार करने का वक्त है। उन्होंने कहा, सरकार के कदम सराहनीय हैं, लेकिन अब देश आतंक की फैक्ट्री को नेस्तनाबूत देखना चाहता है। महामंत्री विष्णु विहारी गोयल ने कहा, जब तक आतंक की जड़ें नहीं उखाड़ी जाएंगी, तब तक शांति संभव नहीं। सभा में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगे।
सभा में ये उपस्थित रहे
रामरतन मित्तल, सुरेश चंद गर्ग, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, सुभाष गर्ग, कुलवन्त मित्तल, वीरेन्द्र गोयल, सतेन्द्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, महेन्द्र बंसल, नन्द नन्दन गर्ग, संतोष अग्रवाल, जवाहर लाल सिंघल, अजय जैन, सौरभ जैन, अनिल अग्रवाल, गजेन्द्र अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, बीएन अग्रवाल, डीके बंसल, मनीष गोयल आदि।
अब आर-पार की निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए– शू फैक्टर्स फैडरेशन
हींग की मंडी तिराहे पर हुए जोरदार प्रदर्शन में द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने आतंकियों की कायराना हरकत पर गहरा रोष जताया। फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कहा, देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, हर व्यापारी सरकार के साथ है। जरूरत पड़ी तो हम सब सेना में शामिल होने को भी तैयार हैं। प्रदर्शन में मुस्लिम व्यापारियों की भागीदारी ने एकता का संदेश दिया। सभी ने एक स्वर में कहा – अब और नहीं, आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना होगा।
प्रदर्शन में नरेंद्र पुरुस्नानी, प्रमोद गुप्ता, अजय महाजन, गोवर्धन जी, संजय अरोड़ा, धर्मपाल कश्यप, चंद दीवान, प्रदीप मेहरा, तीरथ जी, राकेश महाजन, सोमनाथ जी, अमित क्वात्रा सहित सैकड़ों व्यापारीगण मौजूद रहे।