सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग में दूसरे दिन भी जोश दूधिया रौशनी में कल होगा ग्रैंड फाइनल

आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आगरा शाखा द्वारा 77वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन चार रोमांचक मैच खेले गए। कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में नाईट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखने को मिला।

Jun 15, 2025 - 22:29
Jun 15, 2025 - 22:54
 0
सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग में दूसरे दिन भी जोश दूधिया रौशनी में कल होगा ग्रैंड फाइनल
सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन के शुभारंभ के मौके की एक तस्वीर।

तीव्र मुकाबले में तय हुई एलिमिनेटर की टीमें
दूसरे दिन के पहले मैच में बीवीए लीगल ईगल्स ने 10 ओवर में 81 रन बनाए, लेकिन सब्सिटी कमांडोज ने 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 82 रन बना कर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में वीकेजी ब्लास्टर ने 55 रन बनाए, जबकि बंसल स्ट्राइकर्स ने मात्र 5 ओवर में 56 रन बनाकर बाज़ी मारी। तीसरे मैच में रल्लन सुपर किंग्स ने 84 रन बनाए, लेकिन ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 87 रन बनाकर विजेता बनी। चौथे मैच में विपुल वाइपर्स ने 82 रन बनाए, पर सब्सिटी कमांडोज ने 8 ओवर में 83 रन बनाकर जीत हासिल की।

सेमीफाइनल और फाइनल की तैयारियां
सीए अंकित मित्तल ने बताया कि लीग के दूसरे दिन 4 मैच खेले गए और अब बंसल स्ट्राइकर्स और सब्सिटी कमांडोज एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। आज सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे, जहां विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी।

मंच पर सितारे और कमेंट्री का रंग
मैच की कमेंट्री सचिन बुबना और अलोक अग्रवाल ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, कोषाध्यक्ष सीए करन पंजवानी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोयल, विजय भार्गव, अभिषेक अग्रवाल, विनय बंसल, अजय गोयल, ब्रजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

SP_Singh AURGURU Editor