कागारौल में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां, पुष्पवर्षा कर स्वागत
आगरा। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कागारौल कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। खेरागढ़ मार्ग से प्रारंभ होकर अकोला मार्ग तक निकली इस शोभायात्रा में नगरवासियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया।
विश्रामपुर निवासी राजकुमार शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के स्वरूप में सजाई गई रथ झांकी मुख्य आकर्षण रही, जिसका नगरवासियों ने जगह-जगह आरती और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल श्रीगणेश, हनुमान जी, अयोध्या राम मंदिर, शेरावाली माता, श्रीराधाकृष्ण और पर्यावरण विषयक झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भोला मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बड़ा मंदिर होते हुए शोभायात्रा आर रावत पहुंची, जहां महाआरती के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते जयकारे लगाते चल रहे थे, और विप्र समाज के बंधुओं के स्वागत में शर्बत व प्याऊ की भी व्यवस्था की गई।
मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
उपस्थित प्रमुखजनों में अशोक रावत, गोविंद शर्मा, अधिवक्ता केके पचौरी, नेत्रपाल रावत, अचल रावत, पवन दुबे, सतीश उपाध्याय, मनीष मिश्रा, अशोक उपाध्याय, डॉ. कृष्ण गोपाल दुबे, रामनिवास रावत, शिव चरण उपाध्याय, हीरालाल उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, मयंक उपाध्याय, वीरेंद्र मुदगल, शिवदयाल उपाध्याय, सुरेश चंद लवानियां, दिनेश लवानियां, हरिओम लवानियां, हीरालाल लवानियां, अरुण पचौरी, अशोक लवानियां, वीरेंद्र भोले, भगवती पचौरी, लक्ष्मी नारायण पचौरी, बंटी पचौरी सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल रहे।