हेल्प आगरा हॉस्पिटल में हृदय रोग जांच शिविर, 43 मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श

आगरा। हेल्प आगरा संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा हॉस्पिटल में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ नागर ने 43 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया।

May 1, 2025 - 22:21
 0
हेल्प आगरा हॉस्पिटल में हृदय रोग जांच शिविर, 43 मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श
हेल्प आगरा के चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते डॉ. सौरभ नागर।

इनमें 30 पुराने मरीज और 13 नए मरीज शामिल रहे।

नए मरीजों की ईसीजी जांच संस्था द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क की गई, जिससे उन्हें समय रहते आवश्यक सलाह और उपचार मिल सके। हेल्प आगरा संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद आमजन को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसी के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रभारी राजीव गुप्ता, सह प्रभारी मनीष गर्ग, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल तथा पीआरओ जगबीर सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।