जस्टिस बीआर गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का नाम कानून मंत्रालय को भेजा है। यदि केंद्र सरकार इस सिफारिश को स्वीकार करती है तो जस्टिस गवई 14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे।

Apr 16, 2025 - 16:34
Apr 16, 2025 - 16:39
 0
जस्टिस बीआर गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

-सीजेआई संजीव खन्ना ने उत्तराधिकारी के रूप में कानून मंत्रालय को भेजा नाम

जस्टिस बीआर गवई ने मई 2019 में बॉम्बे हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति प्राप्त की थी। वे 2010 में जस्टिस केजी बालकृष्णन की सेवानिवृत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में सेवा देने वाले पहले अनुसूचित जाति समुदाय से न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल लगभग साढ़े छह महीने का होगा, जो 14 मई 2025 से 23 नवंबर 2025 तक चलेगा।

इस सिफारिश के बाद, केंद्र सरकार की स्वीकृति के पश्चात राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक नियुक्ति की जाएगी। यह प्रक्रिया न्यायपालिका में वरिष्ठता और परंपरा के अनुसार होती है, जिसमें वर्तमान मुख्य न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश का नाम सुझाते हैं।