एक मंच, सौ डांसर्स और 25 प्रस्तुतियां, नृत्य का रंगारंग संगम आठ जून को सूरसदन में

आगरा। शहर के कलात्मक परिवेश को वैश्विक रंग देने के उद्देश्य से वाइब्रेंट डांस कोरियोग्राफी संस्था द्वारा आयोजित आगरा ग्रैंड डांस शोकेस 2025 का पोस्टर शुक्रवार को कमला नगर स्थित संस्था परिसर में जारी किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख कला प्रेमी, प्रशिक्षक और युवा कलाकार उपस्थित रहे।

Jun 6, 2025 - 18:02
 0
एक मंच, सौ डांसर्स और  25 प्रस्तुतियां, नृत्य का रंगारंग संगम आठ जून को सूरसदन में
आगरा ग्रैंड डांस शोकेस 2025 के पोस्टर का विमोचन करते संस्था प्रमुख आर्या गर्ग, रंजन मेहरा, आकांक्षा शर्मा, चांदनी माथुर, रोहन राही, अंशुल पवार आदि।

-कमला नगर में लॊन्च हुआ आगरा ग्रैंड शोकेस 2025 का पोस्टर, शहर की सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी नई उड़ान

सजेगी विश्व संस्कृति, बस्ती से भी चमकेंगे नन्हे सितारे

संस्था के संस्थापक आर्या गर्ग और सह-संस्थापक रीया अग्रवाल ने जानकारी दी कि 8 जून को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 100 प्रतिभागी प्रस्तुति देंगे। शोकेस में कथक, हिप-हॉप, कंटेंपरेरी, बेले, हाउस डांस और ब्लॉकिंग जैसी वैश्विक डांस शैलियों का रंगारंग संगम होगा।

एमन अब्बास की खास प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम को प्रतियोगिता की बजाय एक सांस्कृतिक उत्सव का स्वरूप दिया गया है, जिसमें ‘डांस दीवाने’ फेम कोरियोग्राफर एमन अब्बास की विशेष प्रस्तुति दर्शकों को रोमांचित करेगी। इसके अतिरिक्त संस्था के नन्हे प्रशिक्षणार्थियों की प्रस्तुति भी इस शो में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कलाकारों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच का स्पर्श

आर्या गर्ग ने बताया, इस आयोजन का उद्देश्य न केवल शहर की सांस्कृतिक ऊर्जा को आगे बढ़ाना है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म से जोड़ना भी है। कार्यक्रम कलात्मक एकता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक समरसता का जीवंत उदाहरण बनेगा।

पोस्टर विमोचन में इनकी रही मौजूदगी

पोस्टर विमोचन के अवसर पर रंजन मेहरा, आकांक्षा शर्मा, चांदनी माथुर, रोहन राही, अंशुल पवार, अतुल पारस, कुमुद कुमार, चहक गोयल, यश भारद्वाज सहित कला जगत की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं और आयोजन की सराहना की।

SP_Singh AURGURU Editor