पहलगाम आतंकी हमलाः कानपुर में शुभम की अंतिम विदाई के समय हर आंख नम थी

कानपुर।  कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के युवक शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने उसकी पहचान पूछकर पत्नी के सामने गोली मारी। शिवम की अंतिम विदाई के मौके पर उनकी पत्नी और अन्य परिजनों का विलाप देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।

Apr 24, 2025 - 19:26
Apr 24, 2025 - 19:27
 0
पहलगाम आतंकी हमलाः कानपुर में शुभम की अंतिम विदाई के समय हर आंख नम थी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के पैतृक निवास, कानपुर में शोकाकुल परिवार से भेंट एवं श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हुए योगी आदित्यनाथ

पूरा कानपुर इस विदाई में जैसे शांत था, लेकिन अंदर ही अंदर गुस्से से उबल रहा था।

शुभम की अंतिम विदाई के समय हर कोई भावुक

शुभम का शव जब कानपुर पहुंचा, तो अंतिम संस्कार से पहले का दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया। उसकी पत्नी नैना ने अपने पति की एक शर्ट पहन रखी थी। वह बार-बार पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर दहाड़ें मारकर रो रही थी। इससे वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।

सीएम योगी शुभम के परिजनों से मिले, बोले- क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कानपुर पहुंचे और शुभम की पत्नी व अन्य परिजनों से मुलाकात की। सीएम योगी ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकवादी हमला क्रूर वीभत्स, कायराना कृत्य है। दुनिया के हर सभ्य समाज ने इस घटना की निंदा की है। ये घटना बताती है कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है। निर्दोष पर्यटकों पर जाति और धर्म पूछकर बहन बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाये, यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता। खासकर भारत के अंदर यह कतई स्वीकार्य नहीं है।

मुख्यमंत्री ने शुभम की पत्नी और अन्य परिजनों को को ढाढ़स बंधाया और हर तरह की मदद का भरोसा दिया।