सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग में चौकों-छक्कों की बरसात, पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले

आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा द्वारा 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुई सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर सहित विशिष्ट अतिथियों ने किया। तीन दिवसीय नाइट टूर्नामेंट में पहले ही दिन बल्लेबाजों ने जोरदार चौके-छक्कों की बारिश कर दी।

Jun 14, 2025 - 21:57
Jun 14, 2025 - 22:00
 0
सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग में चौकों-छक्कों की बरसात, पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले
सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले दिन विजेता टीमें।

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में एसजीसी एवेंजर्स, बंसल स्ट्राइकर्स, विपुल वाइपर्स और एमजीसीओ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने बताया कि विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

पहले दिन के मैचों का सार

-एसजीसी एवेंजर्स ने 61 रन बनाकर रल्लन सुपर किंग्स को हराया।

-बंसल स्ट्राइकर्स ने 89 रन बनाकर एमजीसीओ को मात दी।

-विपुल वाइपर्स ने 115 रन बनाकर बीवीए लीगल ईगल्स को 52 रन से हराया।

-एमजीसीओ ने 100 रन बनाकर वीकेजी ब्लास्टर्स को 14 रन से पराजित किया।

मैच कमेंट्री: सचिन बुबना और आलोक अग्रवाल ने की।
प्रमुख उपस्थिति लोगों में सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सीए करन पंजवानी, केजी अग्रवाल, मुकेश गोयल, विजय भार्गव, विकास जैन आदि शामिल थे।

SP_Singh AURGURU Editor