हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार शर्मा को पितृ शोक

आगरा। दैनिक हिंदुस्तान के लखनऊ स्थित विशेष संवाददाता राज कुमार शर्मा के पिता श्री हरिकेशव शर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य) का विगत दिवस सायं लखनऊ में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे और लम्बे समय से अस्वस्थ चले आ रहे थे। ताजगंज स्थित मोक्षधाम में आज शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Jun 15, 2025 - 21:10
 0
हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार शर्मा को पितृ शोक

पिता हरिकेशव शर्मा को बेहतर इलाज के लिए ही राज कुमार शर्मा उन्हें लखनऊ ले गये थे, लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद डॊक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनका शव कल रात ही आगरा ले आया गया था। आज सुबह दीक्षा केसीआर टाउन स्थित आवास से उनकी शवयात्रा ताजगंज मोक्षधाम पहुंची, जहां ज्येष्ठ पुत्र राज कुमार शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सांसद राज कुमार चाहर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम भदौरिया, संजय चौहान समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक लोग और पत्रकार मौजूद थे। 

स्व. हरिकेशव शर्मा ने अपने पीछे पत्नी श्रीमती प्रकाश शर्मा के अलावा दो पुत्रों राज कुमार शर्मा और सिल्वेस्टर शर्मा का भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्म पाल सिंह ने पत्रकार राज कुमार शर्मा के पिताजी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संवेदनाएं प्रेषित की हैं।

SP_Singh AURGURU Editor