अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, भारत के कई हिस्सों तक असर

काबुल/नई दिल्ली। अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 16 अप्रैल 2025 को तड़के करीब 4:43 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 75 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Apr 16, 2025 - 11:55
 0
अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, भारत के कई हिस्सों तक असर

इस भूंकप का असर अफगानिस्तान के अलावा भारत के उत्तर-पश्चिमी और सीमावर्ती इलाकों में भी देखा गया। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों में लोगों ने हल्के झटके महसूस किए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भारत में इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

विशेषज्ञों के अनुसार हिंदूकुश पर्वतमाला भूकंपीय दृष्टिकोण से अति संवेदनशील क्षेत्र है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव के चलते अक्सर भूकंप की घटनाएं होती रहती हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) समेत सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और केवल सरकारी स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

SP_Singh AURGURU Editor