सड़क पर घायलावस्था में पड़े बुजुर्ग को राज्य महिला आयोग अध्य़क्ष ने काफिला रुकवाकर पहुंचवाया अस्पताल 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने फर्रुखाबाद दौरे के दौरान मानवता और संवेदनशीलता का अद्भुत परिचय दिया। दौरे के दौरान उनकी नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति पर पड़ी। बिना समय गंवाए उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और तत्काल अपने एस्कॉर्ट वाहन के माध्यम से घायल को अस्पताल भिजवाया।

Jun 11, 2025 - 20:06
 0
सड़क पर घायलावस्था में पड़े बुजुर्ग को राज्य महिला आयोग अध्य़क्ष ने काफिला रुकवाकर पहुंचवाया अस्पताल 
फर्रुखाबाद में घायल बुजुर्ग से बात करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबीता सिंह चौहान।

डॉ. चौहान स्वयं संपर्क में रहकर यह सुनिश्चित करती रहीं कि बुजुर्ग को समय पर सही उपचार मिले। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायल व्यक्ति का समुचित इलाज और देखभाल सुनिश्चित की जाए।

महिला आयोग अध्यक्ष का यह कदम न केवल एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का परिचय देता है, बल्कि समाज में संवेदनशील प्रशासनिक नेतृत्व की आवश्यकता को भी दर्शाता है।

डॉ. बबीता सिंह चौहान फर्रुखाबाद में महिला संबंधित मामलों की समीक्षा और जन संवाद हेतु दौरे पर थीं। स्थानीय नागरिकों ने महिला आयोग अध्यक्ष के संवेदनशील और तत्काल निर्णय की सराहना की।

SP_Singh AURGURU Editor