बिजनेस मॉडल बिल्डिंग कार्यक्रम में मिला व्यावसायिक सफलता का फॉर्मूला
आगरा। महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से शी विल संस्था द्वारा शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित Sk होटल में आयोजित बिजनेस मॉडल बिल्डिंग कार्यक्रम प्रेरणादायी महिला उद्यमियों ने अपने व्यावसायिक अनुभवों व सफलताओं को साझा किया।
संस्था की संस्थापक राशी गर्ग ने कहा कि शी विल केवल एक मंच नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए एक ऐसी सोच है जो उन्हें व्यावसायिक दिशा देने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में व्यवसाय निर्माण, मार्केटिंग रणनीतियाँ, वित्तीय स्थिरता, जोखिम प्रबंधन और संतुलित जीवनशैली जैसे विविध पहलुओं पर चर्चा हुई।
प्रमुख विशेषज्ञों और उद्यमियों के विचार
वृंदा मोहन ने टीम बिल्डिंग और व्यवसायिक संचालन की व्यावहारिक बारीकियाँ साझा कीं। अक्षिता फरसैया ने डिजिटल और पारंपरिक मार्केटिंग स्ट्रैटेजीज़ की उपयोगिता बताई। डॉ. भास्कर ज्योति ने महिलाओं के स्वास्थ्य और करियर के बीच संतुलन पर जोर दिया। अंकिता माथुर ने व्यावसायिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। दीक्षा असवानी ने फाइनेंशियल प्लानिंग और लाभ नियंत्रण की जरूरत को समझाया। दीपिका गर्ग ने जोखिम विश्लेषण और उससे निपटने की रणनीतियां बताईं।
कार्यक्रम का संचालन रुचि गुप्ता और पूजा लूथरा ने किया। रुचि ने कहा कि किसी भी उद्यम को शुरू करने से पहले उसका पूरा रिसर्च वर्क बेहद जरूरी है। वहीं पूजा लूथरा ने कहा कि स्ट्रॉन्ग बिजनेस प्लान के बिना किसी भी स्टार्टअप को सफलता नहीं मिलती।
कार्यक्रम में दिव्या गुप्ता, तन्वी मित्तल, जसलीन कौर, पूर्वा जैन, कीर्ति खंडेलवाल, डॉ. अंशिका सरकार, कृतिका खन्ना आदि महिला उद्यमियों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।